Move to Jagran APP

अनुसूचित जाति की हितैषी है कांग्रेस:आलोक

देवरिया में कांग्रेस की बैठक में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Sep 2020 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 13 Sep 2020 05:02 AM (IST)
अनुसूचित जाति की हितैषी है कांग्रेस:आलोक
अनुसूचित जाति की हितैषी है कांग्रेस:आलोक

देवरिया: जनपद में बूथ स्तर तक अनुसूचित जातियों को कांग्रेस से जोड़ने एवं पार्टी को मजबूत करने के लिए जिला कांग्रेस अनुसूचित विभाग की बैठक टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित विभाग के चेयरमैन आलोक प्रसाद ने आंबेडकर सेना के जिलाध्यक्ष अमित कुमार गौतम को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

loksabha election banner

प्रदेश चेयरमैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अनुसूचित जाति के विकास के लिए महत्वपूर्ण काम किया है। उनको मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कांग्रेस ने शुरू से ही कई योजनाएं बनाईं। प्रदेश में पिछली सरकारों में सबसे ज्यादा अनुसूचित वर्ग के लोगों का उत्पीड़न हुआ। अन्य पार्टियों ने उनको सिर्फ वोट बैंक समझा।

पार्टी की पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सभी धर्म सम्प्रदाय को साथ लेकर चलती है। जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि जिले में मजबूत संगठन बनाकर दलितों की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी। संचालन जिला उपाध्यक्ष तारकेश्वर तिवारी ने किया।

अनुसूचित विभाग के प्रदेश महासचिव मनोज गौतम, प्रदेश सचिव जिला प्रभारी मुरली मनोहर, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, जिलाध्यक्ष रामदयाल प्रसाद,नौशाद अहमद खान, जयदीप त्रिपाठी, महेंद्र अंबेडकर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.