Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेलवे ट्रैक पर बदहवास मिली युवती

By Edited By: Updated: Tue, 05 Aug 2014 01:40 AM (IST)
Hero Image

इटावा, जागरण संवाददाता : रात का सन्नाटा और रेलवे ट्रैक का किनारा। पटरी पर धड़धड़ाती हुई ट्रेनों का शोर मानों कलेजा चीरे जाता हों। ऐसे हालात में करीब 25 साल की युवती का मारे घबराहट के दम ही निकला जा रहा था। किसी तरह पुलिस थाने पहुंचीे तो रो-रोकर बुरा हाल था। अपने बारे में कुछ ज्यादा नहीं बता पा रही थी। युवती थाने में रविवार रात भर रही आफत की मारी यह युवती अपने बारे में ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है।

रविवार रात मैनपुरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवती को देखा गया। उस पर आसपास के लोगों की नजर तब गयी जब उसके जोर-जोर से रोने की आवाज सुनी गयी। करीब पहुंचकर लोगों ने उसके बारे में कुछ जानना चाहा तो वह ठीक ढंग से बता नहीं सकी। तब किसी ने एसएसपी को कॉल कर दी। इस पर एसएसपी के निर्देश पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को थाने ले गयी।

काफी देर से रो-रोकर युवती का बुरा हाल हो गया था। उसको महिला पुलिस कर्मी द्वारा चुप कराने की कोशिश की गयी। शांत होने पर उसने अपना नाम माधुरी और नागपुर का पता बताया। उसने बताया कि वह दिल्ली जा रही थी। वह अपने बारे में मराठी भाषा में बताने की कोशिश कर रही थी, इसलिए पुलिस उसके बारे में कुछ ज्यादा ठीक से समझ नहीं सकी। वह काफी घबराई हुई थी।

सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि युवती दिल्ली जाने की बात कह रही है। परंतु उसे अभी भेजा नहीं गया है। महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। युवती ने दिल्ली स्टेशन पर काम करना बताया है। मजिस्ट्रेट बयान कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।