Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शादी के बाद जबरन निकाह के आरोपी गिरफ्तार

By Edited By: Updated: Thu, 28 Aug 2014 09:25 PM (IST)
Hero Image

जासं, साहिबाबाद : बंगाल की युवती से मंदिर में शादी के बाद जबरन निकाह व धर्मातरण के मामले में पुलिस ने आरोपी पति, उसके पिता एवं भाई को गिरफ्तार किया। जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा था। इसके बाद भी उसने दूसरी शादी की।

24 अगस्त को साहिबाबाद थाना क्षेत्र के शहीद नगर में रहने वाली एक महिला ने पति व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि उसके पति उमरदराज ने उससे कोलकाता के एक मंदिर में शादी रचाई थी। उसे बुलंदशहर अपने घर लाया। जहां उमरदराज व उसके पिता मोहम्मद हनीब व भाई इरफान ने जबरन निकाह कराया और इस्लाम धर्म कबूल करवाया। उसे नमाज पढ़ने के लिए मजबूर किया गया। कुछ दिन बाद उमरदराज उसे साहिबाबाद थाने के शहीद नगर ले आया। जहां से वह किसी तरह अपने मायके वापस कोलकाता पहुंची। उसने वापस साहिबाबाद पहुंचकर उमरदराज व उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने उमरदराज को अर्थला के निकट से गिरफ्तार कर लिया। साथ पुलिस टीम ने उमरदराज के पिता व भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।

सामने आई पहली पत्नी : उमरदराज पहले से शादी शुदा है। उसके दो बच्चे भी है। मामले की जानकारी होने पर उसकी पहली पत्‍‌नी रिजवाना सामने आ गई है। रिजवाना उमरदराज के इस कारनामें से काफी गुस्से में हैं। उसका कहना है कि उमरदराज ने अपने दोनों बच्चियों का भी ध्यान नहीं किया। रिजवाना ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह करीब छह साल पूर्व उमरदराज से हुआ था। इधर कुछ दिनों से उसके चाल चलन पर उसको शक था।