Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिटी स्टेशन पर वाई-फाई सुविधा चालू

गाजीपुर : सिटी स्टेशन परिसर में वाई-फाई सुविधा चालू हो गई है। बुधवार को परिसर में काफी तादाद में युव

By Edited By: Updated: Wed, 06 May 2015 07:07 PM (IST)
Hero Image

गाजीपुर : सिटी स्टेशन परिसर में वाई-फाई सुविधा चालू हो गई है। बुधवार को परिसर में काफी तादाद में युवा मुफ्त सुविधा का मजा लेते रहे। इसका लाभ स्टेशन पर अब आए यात्री भी उठा सकेंगे।

सांसद मनोज सिन्हा ने रेल राज्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने सिटी स्टेशन का नक्शा बदलने का आश्वासन दिया था। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के विस्तारीकरण, प्लेटफार्म दो पर टिकट खिड़की, नए दो ओवरब्रिज आदि निर्माण के साथ ही वाई-फाई युक्त करने का वादा भी किया था। पिछले दिसंबर में उन्होंने वाई-फाई शीघ्र चालू करने का भरोसा दिलाया था। बीते कुछ दिनों से नेटवर्क कंपनी इसके उपकरण की से¨टग करने में लगी हुई थी।

नेटवर्क की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि वाई-फाई डिवाइस लगा दिए गए हैं। उपकरण वायरलेस होने के कारण एंटीना भी लगाया गया है जो सिग्नल को कैच कर डिवाइस को चलाने में मदद करेगा। इसके चालू होने के बाद युवाओं ने जमकर आनंद उठाया। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। दरअसल इसे यात्रियों की सुविधा के लिए चालू किया गया है। स्टेशन पर आया व्यक्ति निशुल्क जरूरी सूचनाएं अन्य लोगों तक पहुंचा सकेगा।

वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी इसे पूरी तरह चालू नहीं किया गया है। टे¨स्टग सिग्नल चल रहा है। बताया कि इसे 24 घंटा चालू होने में कुछ समय लग सकता है। फिलहाल अस्थायी तौर पर इसे चालू किया गया है। जानकारी दी कि एक व्यक्ति इसे केवल एक बार में दस मिनट से अधिक इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर