Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ट्रेन में छेड़खानी पर महिलाओं ने किया हंगामा

भदौरा (गाजीपुर) : दानापुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों में अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा ह

By Edited By: Updated: Sat, 14 May 2016 12:12 AM (IST)
Hero Image

भदौरा (गाजीपुर) : दानापुर रेल मंडल में यात्री ट्रेनों में अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार को अराजक तत्वों ने मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में महिला यात्रियों संग छेड़खानी की। विरोध करने पर महिलाओं को मारापीटा मारपीट किया। भदौरा स्टेशन पर ट्रेन रुकने के बाद महिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक ट्रेन भदौरा स्टेशन पर खड़ी रही।

एक तऱफ जहां रेलवे की तरफ से महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं वहीं अराजकतत्व दिन में ही

महिलाओं संग ट्रेन में छेड़खानी कर रहे हैं। दानापुर रेलखंड के धीना रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को सुबह करीब सात बजे 63264 मुगलसराय-पटना पैसेंजर ट्रेन में कुछ महिलाएं चढीं। महिलाओं का आरोप है कि ट्रेन दिलदारनगर स्टेशन पर पहुंची। इसके बाद कुछ मनचले ट्रेन मे चढ़ गए। मनचले उनके संग छींटाकशी करते हुए छेड़छाड़ करना शुरू कर दिए। जब महिलाओं ने विरोध जताया तो मनबढ़ युवकों ने उन्हें मारना पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान ट्रेन करीब 7.38 बजे भदौरा रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो गुस्से से तमतमाई माहिलाओं ने हंगामा शुरू कर दिया और स्टेशन मास्टर को घटना की पूरी जानकारी दी। स्टेशन मास्टर एनए खां ने जीआरपी दिलदारनगर को घटना की सूचना दी। इससे करीब दस मिनट बाद पहुंची जीआरपी ने ट्रेन में उन मनचले युवकों की तलाश की लेकिन वे भाग गए। हंगामा के चलते 7:38 बजे से सवारी गाड़ी करीब आधे घंटा तक स्टेशन पर खड़ी रही और आठ बजे गहमर की ओर रवाना हुई। इस बीच ट्रेन सहित स्टेशन परिसर में

अफरातफरी का माहौल बना रहा7 दिलदारनगर जीआरपी चौकी इंचार्ज आशुतोष तिवारी ने बताया कि ट्रेन में सीट पर बैठने को लेकर कहासुनी का मामला था। महिलाओं के तरफ से तहरीर नहीं मिली है।