Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सिटी स्टेशन पर डीलक्स शौचालय का निर्माण शुरू

गाजीपुर : सिटी रेलवे सटेशन परिसर में सुलभ इंटरनेशन द्वारा डीलक्स शौचालय निर्माण की शुरुआत हो चुकी

By Edited By: Updated: Fri, 17 Jun 2016 01:00 AM (IST)
Hero Image

गाजीपुर : सिटी रेलवे सटेशन परिसर में सुलभ इंटरनेशन द्वारा डीलक्स शौचालय निर्माण की शुरुआत हो चुकी है। इसकी देखरेख के लिए खास मुलाजिम तैनात किए जाएंगे। इसका डिजाइन तैयार कर निर्माण शुरू कर दिया गया है। इसमें महिला एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था होगी। साथ ही विकलांगों के लिए शौचालय तक जाने के लिए रैंप की व्यवस्था होगी। करीब 78.56 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनने वाले इस शौचालय की लागत 32 लाख 18 हजार होगी। छह महीने के अंदर ये शौचालय तैयार हो जाएगा।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा सिटी स्टेशन का नक्शा बदलने के बाद अब नगर में शौचालय निर्माण को तरजीह दे रहे हैं। उनकी पहल पर नगर के कलेक्टरघाट, स्टीमरघाट व शमशान घाट पर शौचालय निर्माण पूरा हो चुका है। वर्तमान समय में सैदपुर में शौचालय का निर्माण चल रहा है। इसकी जिम्मेदारी सुलभ इंटरनेशन ने ली है। सुलभ के स्टेट कंट्रोलर अविनाश कुमार ने बताया कि यह सिटी स्टेशन परिसर में बनने वाला डिलक्स शौचालय पूरी तरह से आधुनिक होगा। इसकी साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इसका उपयोग नि:शुल्क होगा।

दस सीटेड शौचालय का होगा निर्माण

रेल राज्यमंत्री के निजी सचिव सिद्धार्थ राय ने बताया कि इसमें दस शौचालय बनाए जाएंगे जिसमें महिलाओं के लिए चार और पुरुषों की पांच सीट होगी। इसके अलावा एक शौचालय विकलांगों के लिए बनाए जाएगा जहां तक जाने के लिए रैंप का निर्माण किया जाएगा। साथ ही तीन पुरुष एवं दो महिला स्नान घर बनाए जाएंगे। शौचालय की सुंदरता के लिए ग्रेनाइट टाइल्स लगाए जाएंगे। इसके अलावा बिजली की समस्या से बचने के लिए एलइडी लाइट और सोलर पंप पैनल लगाए जाएंगे जिससे की बिजली कटने पर यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें