Move to Jagran APP

यूपी आज भी विकास दर में सबसे पीछे: बेनी

By Edited By: Updated: Tue, 10 Sep 2013 10:11 PM (IST)
Hero Image

गोंडा): पूरा देश उत्तर प्रदेश की ओर देखता है। उत्तर विकास दर में सबसे पीछे है। सपा कांग्रेस को कमजोर करने में लगी है, उसकी मंशा है कि भाजपा की सीट भले ही बढ़ जाए लेकिन कांग्रेस पीछे रहे। सपा कभी भी मुस्लिमों की हितैषी नहीं रही है। यह बात केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने उज्जैनीकला ग्राम पंचायत के सांवलपुरवा में एक सभा को संबोधित करते हुए कही।

केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी देश के ही नेता नहीं थे बल्कि उनकी ख्याति अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थी। उन्होंने माना सपा के साथ मिलकर हमने भी कांग्रेस को कमजोर किया लेकिन वह हमारी भूल थी। उ.प्र. आज बिहार से भी विकास दर में पीछे है। उन्होंने कहा कि भाजपा व सपा मिलकर प्रदेश में दंगे भड़का रहे हैं जिसके लिए मुलायम सिंह नाम भी मिलता है। मुजफ्फरनगर का दंगा पहले चौरासी कोसी परिक्रमा के रूप में अयोध्या में भड़कना था, लेकिन यहां सफल नहीं हुए। कुछ दिन बाद ही मुजफ्फरनगर में दंगा भड़क गया और कई बेगुनाह लोग चपेट में आ गये। वर्मा ने कहा कि गोंडा के विकास की चिंता आप लोग न करें। उसके लिए ही हमारा जन्म हुआ है। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बीएल चौबे, पूर्व ब्लॉक प्रमुख इटियाथोक राम उजागर वर्मा ने भी सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन मेहनौन विकास सेवा समिति के अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैनुल आब्दीन खां ने किया। कार्यक्रम का संचालन दिलीप शुक्ल ने किया। सभा में मेहनौन विधानसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन चौधरी, विशुन दत्त पांडेय, दद्न शुक्ला, शिव कुमार विश्वकर्मा, डॉ. हबीबुल्ला, सतीश चंद्र पांडेय, सीताराम वर्मा, मसीउद्दीन खां, संतोष दूबे, अनिल वर्मा आदि उपस्थित रहे। वर्मा इससे पूर्व धानेपुर बाजार में करुणेश लघु माध्यमिक विद्यालय में आयोजित एक सभा को संबोधित किया। रास्ते में इन्द्रानगर, बगुलही के समीप कार्यकर्ताओं ने रोककर उनका स्वागत किया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।