Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोको शेड में टकरा गए इंजन

संसू, गोंडा: गोंडा जंक्शन के डीजल शेड में सोमवार को दो इंजन एक साथ चल दिए, जिससे वह आग

By JagranEdited By: Updated: Tue, 21 Nov 2017 12:09 AM (IST)
Hero Image
लोको शेड में टकरा गए इंजन

संसू, गोंडा: गोंडा जंक्शन के डीजल शेड में सोमवार को दो इंजन एक साथ चल दिए, जिससे वह आगे जाकर साइड में टकरा गए। हालांकि इससे किसी को चोटें नहीं आयी हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

बताया जाता है कि सोमवार की दोपहर डीजल शेड में दो इंजन खड़े थे। कुछ देर में दोनों इंजन एक साथ चल दिए। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक वह अगल-बगल से टकरा गए। जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे रेल कर्मियों ने लोको में आईं दिक्कतों को दूर करने का काम शुरू कर दिया। सीनियर डीएमई अश्विनी कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, पूरे मामले की जानकारी की जा रही है। साथ ही देखा जा रहा है कि वाक्या कैसे हुआ।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें