Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोहित एक्सप्रेस में एसी फेल, यात्री परेशान

गोरखपुर : गर्मी में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को गुवाहाटी से जम्मू जा

By JagranEdited By: Updated: Fri, 16 Jun 2017 01:38 AM (IST)
Hero Image
लोहित एक्सप्रेस में एसी फेल, यात्री परेशान

गोरखपुर : गर्मी में यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार को गुवाहाटी से जम्मू जा रही 15653 लोहित एक्सप्रेस की आरक्षित तृतीय श्रेणी की एसी खराब हो गई। यात्री किसी तरह गोरखपुर पहुंचे।

ट्रेन यहां रात 8.00 बजे के आसपास प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। परेशान यात्री प्लेटफार्म पर उतर गए और हंगामा करने लगे। जानकारी होने पर स्टेशन प्रबंधन ने कड़ी मशक्कत के बाद एसी को दुरुस्त कराया तो ट्रेन आगे बढ़ी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसी खराब होने के चलते ट्रेन लगभग दो घंटे गोरखपुर में खड़ी रही।