Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

राकेश त्यागी बने रेलवे बोर्ड समिति के सदस्य

हापुड़ : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश त्यागी को रेल मंत्री द्वारा रेल उपभोक्ता सलाहकार स

By Edited By: Updated: Wed, 25 May 2016 11:26 PM (IST)
Hero Image

हापुड़ : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राकेश त्यागी को रेल मंत्री द्वारा रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। जिस पर भाजपाइयों ने उनको उनके गांव असौड़ा स्थित आवास पर जाकर मिठाई खिलाकर बधाई दी।

राकेश त्यागी ने कहा कि उन्हें रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य बनाया गया है। वह यात्रियों को रेलवे की अधिक से अधिक सुविधा दिलाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा हर क्षेत्र में उपभोक्ताओं को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का प्रयास कर रही है, इसलिए ही भाजपा हर वर्ग की पंसद बन गई है। भाजपा कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जिसमें वह आमजन को भाजपा की जनहित नीतियों के बारे में बताएं।

बधाई देने वालों में अनिल चौधरी, राहुल शर्मा, प्रदीप त्यागी, बब्लू त्यागी, अमित शर्मा, अमित गुप्ता शामिल थे।