Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सरकार भाजपा और मोदी को कोसो लेकिन देश को नहीं

कानपुर, जागरण संवाददाता : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस समय भारत में 54 देशों के

By Edited By: Updated: Sun, 01 Nov 2015 01:20 AM (IST)
Hero Image

कानपुर, जागरण संवाददाता : केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिस समय भारत में 54 देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे, उस समय कुछ लोगों ने यह कहा कि भारत पाकिस्तान का दूसरा स्वरूप बन गया है। इसका मतलब है कि पाकिस्तान आतंकवाद का दूसरा स्वरूप है तो भारत में भी वही हो रहा है। दूसरे देश के लोगों के सामने देश की तस्वीर खराब करना बेहद ¨नदनीय है। यह लोग सरकार, भाजपा और मोदी जी का विरोध करें, न कि देश का।

लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव में हम लोग अच्छी स्थिति में हैं और चुनाव जीतेंगे। संसद सत्र पर उन्होंने कहा कि इस बार जीएसटी बिल पास करा लिया जाएगा और आने वाले छह महीने में हम काफी कुछ बेहतर करने वाले हैं। इसके लिए अन्य दलों से भी बातचीत की जा रही है ताकि देश हित के कार्यों में बाधा न आए।

यूपी में विधानसभा चुनाव सपा और भाजपा के बीच : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उत्तरप्रदेश में होने वाला विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच होगा। इसके लिए सपा अपने आप को दुरुस्त करने में लगी है, जिसके तहत मंत्रिमंडल में भी बड़ा बदलाव किया है। आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि हर बार चुनाव के दौरान कुछ लोग आरक्षण का मुद्दा लेकर खड़े हो जाते हैं, लेकिन वह नहीं बताते हैं कि यह आरक्षण वह देंगे कहां से। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पद के नाम पर उन्होंने कहा कि अभी काफी समय है चुनाव होने में, उस समय की स्थितियां देखते हुए तय किया जाएगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई पटेल जयंती : प्रेस वार्ता से पहले बर्रा-2 पटेल चौक पर केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संचालन कर रहे भाजपा के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मंच पर मौजूद सांसद देवेंद्र ¨सह भोले, विधायक सतीश महाना, सलिल विश्नोई, रघुनंदन ¨सह भदौरिया, अरुण पाठक व पूर्व विधायक बालचंद्र मिश्र ने सभा को संबोधित किया। अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया गया है। हमारा संकल्प है कि देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बिगड़ने न पाए और जो ताकतें इसके पीछे लगी हैं उन ताकतों को खत्म करना है। सरदार पटेल ने बिना किसी समझौते के राष्ट्र निर्माण के लिए काम किया, इसका काफी विरोध भी हुआ। नरेंद्र मोदी की सरकार भी सत्रह महीने पहले इसी संकल्प के साथ आई थी। उन्होंने जो संकल्प उस वक्त लिए थे आज भी उसी पर कायम है, इसके विरोध में मोदी जी के प्रोफेशनल और ट्रेडीशनल विरोधी लगातार सक्रिय हैं। वह इस बात के लिए इंतजार कर रहे हैं कि कोई ऐसा मौका मिले की वह विरोध कर सकें, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है और सरकार लगातार अच्छे कार्य कर रही है। साहित्यकारों के अवार्ड वापसी पर उन्होंने कहा कि यह एक सोची समझी साजिश है, विरोधियों को कोई मौका नहीं मिल रहा इसलिए वह इस तरह के कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इस दौरान संजय कटियार, अर¨वद सचान, पूर्व विधायक राकेश सोनकर, पार्षद रीता शास्त्री, भूपेंद्र तिवारी, कौशल किशोर दीक्षित, शशांक मिश्र, मनीष बाजपेई आदि मौजूद रहे। वापसी में केंद्रीय मंत्री ने जिलाध्यक्ष से शहर में बीते दिनों हुए बवाल, 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान जीतने व हारने वाले प्रत्याशियों की जानकारी, लोकसभा चुनावों में मोदी लहर और मौजूदा समय में विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी की स्थिति की जानकारी ली।

जूते पहनकर चढ़े भाजपाई : जिस समय केंद्रीय मंत्री सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे, तभी फोटो खिंचवाने के लिए भाजपाई बिना जूते उतारे ही प्रतिमा स्थल तक पहुंच गए। कुछ वरिष्ठ लोगों ने उन्हें इशारा भी किया, लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें