Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कोहरे से ठिठुरा यूपी

लखनऊ। तापमान में आई गिरावट और शनिवार को दिन भर छायी धुंध और कोहरे ने पश्चिमी यूपी

By Edited By: Updated: Sun, 05 Jan 2014 03:27 AM (IST)
Hero Image

लखनऊ। तापमान में आई गिरावट और शनिवार को दिन भर छायी धुंध और कोहरे ने पश्चिमी यूपी को बुरी तरह ठिठुरा दिया। चंद मिनटों के लिए निकला सूरज कोई राहत नहीं दिला पाया। बर्फीली हवा ने मौसम में और ठंडक घोल दी। खून जमा देने वाली ठंड में बाजार सूने रहे और सड़कों पर भी यातायात सामान्य नहीं रहा। ट्रेनों की रफ्तार भी कोहरे ने थाम दी।

एक सप्ताह से ठंड का प्रकोप झेल रहे पश्चिमी यूपी में शनिवार सुबह से ही कोहरा व धुंध छायी रही। कोहरे के कारण दृश्यता क्षमता बेहद कम हो गई और रेलमार्ग के साथ सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित रहा।

सुबह के वक्त मुख्य मागरें पर वाहन रेंगते हुए चले पर दोपहर बाद मौसम में थोड़ा या बदलाव आया तो वाहनों ने गति पकड़ी। हापुड़ स्टेशन पर अधिकतर ट्रेनें कई घंटे देरी से पहुंची। जिससे यात्रियों को भयंकर परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर हंगामे की स्थिति रही। बर्फीली हवा ने गलन पैदा कर दी। सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में आवाजाही बहुत कम रही। बच्चे भी घर से बाहर नहीं निकल पाए। शुक्रवार रात्रि से लेकर शनिवार दोपहर तक कोहरे की चादर छाई रही। बदायूं में सुबह बूंदाबांदी होने से कोहरा तो छट गया, लेकिन गलन बढ़ गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें