Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुलायम ने सपा कार्यकर्ताओं से पूछा-क्या जमीन पर कब्जा करना बंद करोगे

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सभा के दौरान मुलायम सिंह यादव ने वहां पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता तथा सभी पदाधिकारियों की लगातार बढ़ती जा रही अनुशासनहीनता पर तंज कसा।

By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Sat, 06 Aug 2016 09:46 AM (IST)
Hero Image

लखनऊ (वेब डेस्क)। समाजवादी पार्टी के निरंकुश कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों से पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव भी बेहद परेशान है। लखनऊ में आज छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती पर मुलायम सिंह यादव का यह दर्द छलक उठा।

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सभा के दौरान मुलायम सिंह यादव ने वहां पर मौजूद पार्टी के कार्यकर्ता तथा सभी पदाधिकारियों की लगातार बढ़ती जा रही अनुशासनहीनता पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी के पदाधिकारी को बेदाग होना चाहिए, लेकिन हमारे यहां पर लोग ऐसे नहीं हैं।

यह भी पढें-सपा मुखिया मुलायम कार्यकर्ताओं को बता रहे जीत का नुस्खा,पेंच भी कसे

इस दौरान उन्होंने वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं से पूछ ही लिया कि क्या अब आप लोग जमीनों पर कब्जा बंद करोगे। मुलायम ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी सचेत रहे, उन्होंने पूछा कि क्या अगली बार हमारी पार्टी की सरकार बनेगी। मुलायम ने कहा कि हमने सपा बनाने में बहुत मेहनत की। मेरा ध्यान रखते पांचवीं बार सरकार बना देना। मुलायम सिंह ने कार्यकर्ताओ से कई बार पूछा क्या हम सरकार दोबारा बनाएंगे।

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ ही कांग्रेस पूरी तरह से चुनाव के मोड में हैं, लेकिन हमारे यहां कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी अभी हवा में हैं। किसी को भी चुनाव की फिक्र नहीं है।

यह भी पढें-छोटे लोहिया को याद कर भावुक हुए मुलायम, राज्यपाल-सीएम ने किया माल्यार्पण

भाजपा तथा कांग्रेस प्रदेश में दंगा कराने की फिराक में हैं। इनके सारे कार्यकर्ता तथा नेता मैदान में हैं। यह लोग मेहनत कर रहे हैं, लेकिन हमारे नेताओं को चुनाव की खबर तक नहीं है। मुलायम ने कहा कि कुछ लोग इधर-उधर के काम कर मुख्यमंत्री को जानबूझकर बिजी रखना चाहते हैं। अभी दिल्ली में भाजपा तथा कांग्रेस में सिर्फ चुनाव की चर्चा चल रही है। मुलायम ने कहा कि कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी जरा भी परेशान न हों, सिर्फ ईमानदारी से पार्टी के साथ रहें।

यह भी पढें-यूपी सरकार बुलंदशहर मामले की सीबीआई जांच को तैयार : अखिलेश

सभी को टिकट तो हम ही देंगे, हमारे दस्तखत जरूरी। हम जीतने वाले को ही टिकट देंगे। हमको सब पता है, कौन कितने पानी में है। नेता के साथ कार्यकर्ता कहीं न कहीं नाराज हैं। बिना किसी कारण किसी की भी नाराजगी ठीक नहींं है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार पर लोगों का विश्वास है। आज भी हम विरोधियों के लिए घातक है। इस बार भी लोकसभा के चुनाव में हमारे परिवार से पांच लोग जीते हैं। हम चाहते हैं समाजवादी पार्टी की अलग से पहचान बने।

यह भी पढें-फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाएगा बुलंदशहर कांड का मुकदमा : मुख्यमंत्री

मुलायम सिंह यादव आज महिलाओं की प्रशंसा करना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि आज कल की महिला बहुत होशियार हो गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुंदरता नहीं गुण देखें। मुलायम ने कहा कि सीएम अखिलेश महिलाओं को न भूलें। समाजवादी पार्टी भी महिलाओं को आगे बढ़ा रही है। इस समय देश में चार महिलाएं मुख्यमंत्री हैं।

मुलायम सिंह ने कहा कि प्रदेश में अखिलेश ने अच्छा काम किया है। वह किसानों को भी घाटे से उबारने का काम कर रहे हैं। किसान आज घाटे में है। बिना किसान के घाटे से उबरे कोई भी देश तथा राज्य सम्पन्न नहीं हो सकता है। अखिलेश इनको घाटे से उबारने में लगे हैं। प्रदेश के गांवों में भी पक्की सड़कें बन रही हैं। गांव में भी सफाई का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। समाजवादी दल की विचारधारा अलग है। पार्टी ने हमेशा से ही किसान तथा नौजवान के लिए काम किया है। यह काम अभी भी जारी है।

यह भी पढें-प्रत्याशी को ही मुलायम, अखिलेश समझें कार्यकर्ता

मुलायम सिंह यादव ने जनेश्वर मिश्र को याद किया। उन्होंने कहा कि जनेश्वर जी ने समाज को नई दिशा दी। उन्होंने जीवन भर गरीब व किसानों के लिए संघर्ष किया। उनकी सबसे बड़ी खासियत यह भी थी वह पार्टी के हर कार्यक्रम में जाते थे। जनेश्वर मिश्र काफी प्रभावशाली नेता थे। वह तो लोहिया जी से प्रभावित थे। इसी कारण उनको छोटे लोहिया की उपाधि भी मिली थी। मुलायम सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि अखिलेश तो जनेश्वर जी के पास नहीं बैठे लेकिन उनके बारे में काफी जानकारी है, इनके पास।

फास्ट ट्रैक कोर्ट से मिलेगा जल्दी न्याय

जनेश्वर मिश्र की तस्वीर पर माल्यापर्ण के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित किया। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी साथियों को किताबें जरूर पढऩी चाहिए। पढऩे से ज्ञान बढ़ता है। अखिलेश ने कहा कि हमने जितना काम किया है, उससे हमको भरोसा है कि समाजवादी लोग फिर बहुमत की सरकार बनाएंगे। सभी जगह पर तो समाजवादी विचारधारा से खुशहाली आ सकती है। उन्होंने कहा कि आज नौजवान है तो समाजवादी, लोकतांत्रिक है तो समाजवादी है। हर तरफ तो बस समाजवादी हैं।

यह भी पढें-होली पर मुलायम सिंह ने लखनऊ में सजाया दरबार

अखिलेश ने कहा कि हमने दूध का इंतजाम किया है। प्रदेश में उत्पादन बढ़ा दिया है। इस समय देश में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन यूपी में हो रहा है। बिना भेदभाव समाजवादी पेंशन अकाउंट में दे रहे हैं। लखनऊ से आगरा एक्सप्रेस-वे के किनारे किसानो के लिए मंडिया बना रहे है। प्रदेश की कन्या विद्याधन नेताजी की सोच थी। हमने आगे बढ़ाया। फिलहाल 55 लाख गरीब महिलाओ को समाजवादी पेंशन दे रहे है। समाजवादी साथी जानते हैं इतना काम कभी नहीं हुआ था। सपा सरकार ने कैंसर इंस्टीट्यूट को खड़ा किया।

यह भी पढें-खामियां गिना विपक्षी हमलों की धार कुंद कर रहे मुलायम!

सपा सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया,शहरों और गांवों के विकास में संतुलन बनाकर काम किया। समाजवाद के सिद्धांतो पर चलकर नेता जी ने पार्टीको बड़ा किया। समाज और प्रदेश को सम्पन्नता की ओर ले जाना है।

अखिलेश ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के सिद्धांतो से सपा सरकार बनी। नेता जी ने समाजवादी पार्टी को इतना बड़ा किया। जनेश्वर मिश्र जी ने दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष किया। वह भी अपने सिद्धांतों से नहीं हटे। जनेश्वर मिश्र ने समाजवाद के लिए संघर्ष किया। जनेश्वर मिश्र ने देश में कई आंदोलन किए।

यह भी पढें-मुलायम-मायावती समेत UP के 6 पूर्व CM को बंगला खाली करने का आदेश

अखिलेश यादव ने कहा कि हमने प्रदेश में फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था कर दी है। अब फास्ट ट्रैक कोर्ट से लोगों को जल्दी न्याय भी मिलेगी। हमने पिछली सभी सरकारों से काफी अच्छा काम किया है। जनता किसी भी जगह पर तुलना करेगी तो सपा सरकार को बेहतर पाएगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी के पार्कों में कोई नहीं जाता है। ऑक्सीजन के लिए हमारे पार्कों में लोग आते है। पिछली सरकार ने पत्थरों व स्मारकों में पैसा बर्बाद किया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें