Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दादरी घटना राजनीतिक साजिश, गाय के दूध में अमृत: फिरंगी महली

आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य राशिद फरंगी महली गोमांस की पार्टी के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने कहा है कि गाय के दूध में शिफा (अमृत) है, घी फायदेमंद है। उसके गोश्त से बीमारी होती है।

By Nawal MishraEdited By: Updated: Wed, 21 Oct 2015 10:04 AM (IST)
Hero Image

लखनऊ। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य राशिद फिरंगी महली गोमांस की पार्टी के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद ने कहा है कि गाय के दूध में शिफा (अमृत) है, घी फायदेमंद है। उसके गोश्त से बीमारी होती है। बाबर ने भी अपने बेटे बादशाह हुमायूं को नसीहत दी थी कि हिंदुस्तान के आवाम को साथ रखना है तो गोकशी मत करना। सच्चे मुसलमानों को कुरान और मोहम्मद साहब के फरमान पर विश्वास करना चाहिए। दादरी की घटनाओं पर उन्होंने दो टूक कहा कि यह राजनीतिक साजिश है।

महली आज उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के डायरेक्टर इमरान अली खां के कुशीनगर स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गोकशी पर बेबाक बयानबाजी करते हुए कहा कि सदियों से हमारी गंगा-जमुनी तहजीब रही है। सियासी जमात के लोग इसे बिगाडऩे का कार्य करके दो बड़ी जमात हिंदू, मुसलमानों में वोट का पोलराइजेशन कर रहे हैं।

लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा हाल ही में किए गए काऊ मिल्क पार्टी की तारीफ करते हुए चांद कमेटी के सदर ने कहा कि ऐसी पार्टियां होनी चाहिए। मैं भी उसमें शामिल हुआ था। आगे कहा कि बकरीद के मौके पर मैने स्वयं तथा धर्म के अन्य उलमा ने अपील की थी कि गोवंशी पशुओं की कुर्बानी न दी जाए। इससे नफरत फैलती है। कानून भी इसकी इजाजत नहीं देता।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें