Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

रेल अधिकारियों ने प्रस्तावित बाइपास का किया सर्वे

By Edited By: Updated: Wed, 13 Nov 2013 01:20 AM (IST)
Hero Image

जागरण संवाददाता, महराजगंज:

मंगलवार को करीब चार बजे गोरखपुर मण्डल के रेल विभाग के अधिकारियों ने लक्ष्मीपुर में प्रस्तावित बाइपास का सर्वे किया। स्थानीय लोगों की मांग पर सांसद हर्षवर्धन ने एक माह पहले भारत सरकार को पत्र लिख कर बाइपास की मांग की थी।

गोरखपुर रेल खण्ड के ओपी सिंह चीफ इंजीनियर, ओंमकार सिंह मुख्य प्रशासनिक अधिकारी निर्माण, बृजेश कुमार अधिशासी अभियन्ता, ओएन वर्मा मुख्य निर्माण अधिकारी, पीके सिंह सहायक मण्डल अधिकारी चार बजे लक्ष्मीपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और प्रस्तावित बाइपास का सर्वे किया। बता दें कि रेलवे ढाला के निकट से बटइडीहा ढाला तक 950 मीटर दूरी तक बाईपास प्रस्तावित है। अधिकारियों ने बताया कि वे भारत सरकार रेल मंत्रालय के निर्देश पर बाईपास का सर्वे करने आये है। जिसका रिपोर्ट विभाग को सौंपा जायेगा। उन्होंने बताया कि बाइपास बनने से रेल और स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगा। इसके अलावा अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस स्टेशन पर यात्री टीन सेड लगवाया जायेगा। स्टेशन अधीक्षक से अधिकारियों ने कई अहम जानकारी ली। इस दौरान कांग्रेसी नेता अब्दुल मजीद, जय प्रकाश शाही, ओहाब, नरसिंह यादव, केशव पाण्डेय, दिनेश यादव, अनवर प्रधान, शब्बीर अहमद व रामकला ने ओवरव्रिज की मांग की।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें