Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने के लिए भूख हड़ताल

महराजगंज : मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्वांचल राज्य निमा

By JagranEdited By: Updated: Fri, 13 Oct 2017 12:28 AM (IST)
Hero Image
मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने के लिए भूख हड़ताल

महराजगंज : मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्वांचल राज्य निर्माण मंच के संयोजक लालधारी यादव की भूख हड़ताल गुरुवार को भी डीएम कार्यालय के सामने जारी रही। शाम को उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

जिला संयोजक ने ज्ञापन में लिखा है कि नेपाल से सटे तराई के इस जनपद मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने के लिए विभिन्न दलों के सांसदों ने वादा तो कई बार किया पर मुख्यालय रेल लाइन से अब तक नहीं जुड़ा। जनता तीन दशक से मुख्यालय को रेल लाइन से जुड़ने की उम्मीद पाले बैठी है पर हर बार की तरह इस बार भी उम्मीदों पर पानी फिरने लगा है। इसलिए जन हित में मुख्यालय को रेल लाइन से जोड़ने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया। उन्होंने कहा कि इंसेफ्लाइटिस की उचित चिकित्सा की व्यवस्था जिले में कराई जाए जिससे बच्चों की अकाल मौत पर रोक लगाई जा सके। जिले की सभी सड़कें गड्ढों से भर गई हैं अब तो सौ मीटर चलने पर 200 झटके लगते हैं इसलिए जनहित में तत्काल सभी सड़कों की मरम्मत कराई जाए। भारी वाहनों के प्रवेश के कारण शहर में रोज जाम लग रहा है। जाम से मुक्ति के लिए मुख्यालय के चारों ओर बाईपास बनाया जाए। जब तक सभी मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।

भूख हड़ताल के समर्थन में जगदम्बा लाल श्रीवास्तव, महामंत्री राम समुझ महापात्र, चंद्रशेखर साहू, सुरेंद्र तिवारी, भोला जायसवाल, संजय त्रिपाठी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र अग्रवाल, नर¨सह प्रसाद, सुभाष चंद सैनी, उमेश चंद्र मिश्र, राजेंद्र तिवारी, विरेंद्र जायसवाल, शेषमणि गुप्ता, लवकुश खरवार, इंद्रजीत गौतम, रामदरश गौतम, मंगरू प्रसाद, पुष्पा निषाद, रुक्मिणी देवी, सुनीता यादव, भरत, विद्या, सोनी, कैलासी, आरती, मीरा, पार्वती, मैना, गुड़िया, निर्मला, प्रभावती आदि उपस्थित रहे।