Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

विंध्याचल स्टेशन पर धमके डीआरएम

By Edited By: Updated: Sun, 20 Jul 2014 06:55 PM (IST)
Hero Image

मीरजापुर : उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के डीआरएम वीके त्रिपाठी ने रविवार को सुबह लगभग सात बजे विंध्याचल रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई के कार्य में तेजी लाने व स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध के निर्देश दिए। डीआरएम के पहुंचने पर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया।

स्टेशन के प्लेटफार्म एवं प्रतीक्षालय को आनन-फानन में साफ सुथरा करवा दिया गया। जगह-जगह इकट्ठा हुए मलवा को हटवा दिया गया। पूछताछ केंद्र पर तैनात कर्मचारी भी सतर्क हो गए। टिकट काउंटर, आरक्षण केंद्र की भी व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चौकस कर दी गई थी। बिना टिकट यात्रियों को स्टेशन के बाहर निकाला गया।

बताते चले कि मगध एक्सप्रेस के इंजन में सवार होकर मंडल रेल प्रबंधक यहां पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान मंडल अभियंता समेत दर्जन भर अधिकारी कर्मचारी थे। इसके पश्चात उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया। तीर्थ पुरोहित राजन पाठक ने मंडल रेल प्रबंधक को स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। वहां से लौटने के पश्चात डीआरएम मूरी एक्सप्रेस से इलाहाबाद चले गए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।