Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चला रेलवे का अभियान, दस अवैध वेंडर गिरफ्तार

By Edited By: Updated: Wed, 13 Nov 2013 12:56 AM (IST)
Hero Image

मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर अवैध वेंडिंग की रोकथाम को एडीआरएम के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया। इसके तहत दस अवैध वेंडर को गिरफ्तार किया गया।

ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर अवैध वेंडरों की शिकायत के बाद एडीआरएम हितेंद्र मल्होत्रा ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को एसीएम अजय हांडा व सहायक कमांडेंट आरपीएफ पंकज मिश्रा के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके चलते स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। कई वेंडर सामान छोड़कर स्टेशन से भाग गए। अभियान के तहत दस अवैध वेंडरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। एडीआरएम ने बताया कि अवैध वेंडिंग के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें