Move to Jagran APP

मंत्री शिवपाल सिंह के काफिले में संदिग्ध वाहन और फर्जी नेता

नोएडा के दादरी तहसील भवन उद्घाटन पर उत्तर प्रदेश के मंत्री शिवपाल यादव के काफिले में कई फर्जी सपा नेता घुस गए थे। पुलिस से इसकी शिकायत की गई है।

By Nawal MishraEdited By: Updated: Tue, 26 Jul 2016 10:49 PM (IST)
Hero Image

नोएडा (जेएनएन)। नोएडा की दादरी तहसील के नए भवन का कल उद्घाटन था। इसके लिए उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव आए थे। इसी दौरान उनके काफिले में कई फर्जी सपा नेता घुस गए थे। सपा महानगर अध्यक्ष ने इनकी कारों पर सपा के झंडे और अलग-अलग पद नाम लिखे का फोटो कराकर यातायात पुलिस से शिकायत की है।

उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर प्रदेश के अन्य समाचार पढऩे के लिए यहां क्लिक करें

सोमवार सुबह समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने दादरी जाने के लिए ओखला दिल्ली के रास्ते नोएडा में प्रवेश किया था। काफिले में कई गाडिय़ां चल रहीं थी। कुछ अनजान गाडिय़ों पर सपा के महानगर अध्यक्ष राकेश यादव की नजर पड़ी। दादरी पहुंचने पर उन्होंने सभी गाडिय़ों के फोटो करवाए। मंगलवार को एसपी यातायात प्रबल प्रताप सिंह से मिलकर इन गाडिय़ों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। काफिले में शामिल सपा के फर्जी नेताओं की गाडिय़ों में काली फिल्म लगी थी। एसपी यातायात ने कहा कि इन गाडिय़ों के मालिकों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।