Move to Jagran APP

80 किलो गोमांस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : शासन के सख्त निर्देश के बावजूद गोवंशीय पशुओं के वध पर रोक नहीं लग

By JagranEdited By: Updated: Sat, 22 Jul 2017 05:49 PM (IST)
80 किलो गोमांस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
80 किलो गोमांस समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : शासन के सख्त निर्देश के बावजूद गोवंशीय पशुओं के वध पर रोक नहीं लग पा रही है। तस्कर दिनदहाड़े गोवंशीय पशुओं का वध करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शेरपुरकलां गांव में छापा मारकर अस्सी किलो गोमांस के अलावा पशु व काटने के उपकरण समेत तीन तस्करों को दबोच लिया।

पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों में गोवंशीय पशुओं का वध धड़ल्ले से किया जा रहा है। गोवंशीय पशुओं के वध होने के कारण पशुओं की संख्या में कमी होती जा रही हैं। शनिवार को कोतवाली पुलिस ने पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी अबरार के घर छापा मारकर 80 किलो गोमांस के अतिरिक्त काटने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने अबरार, पप्पू व मुन्ना निवासीगण कुरैशियान शेरपुर को दबोच लिया। पुलिस ने अबरार के घर से एक बाइक भी बरामद की है।