Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

एकता संदेश यात्रा पहुंची कालसी

By Edited By: Updated: Sat, 04 Jan 2014 01:57 AM (IST)
Hero Image

जागरण प्रतिनिधि, विकासनगर : स्टैच्यू आफ यूनिटी के निर्माण के लिए राष्ट्रव्यापी यात्रा पर निकले भाजपा कार्यकर्ताओं की एकता संदेश यात्रा शुक्रवार को पछवादून से होते हुए कालसी पहुंची। यात्रा का उद्देश्य गुजरात में बनने वाली सरदार बल्लभ भाई पटेल की विशालकाय मूर्ति के लिए लोहा और मिट्टी एकत्र करना है।

भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट कच्छ में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति निर्माण के लिए पूरे राष्ट्र के प्रत्येक गांव से भाजपा कार्यकर्ता लोहा और मिट्टी एकत्र कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी ने बाकायदा प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक लौह संग्रह समिति का गठन किया गया है। इसी के तहत शुक्रवार को लौह संग्रह समिति की एकता संदेश यात्रा पछवादून के झाझरा, सेलाकुई, सहसपुर, विकासनगर होती हुई जौनसार-बावर के प्रवेश द्वार कालसी पहुंची।

पहाड़ी गली चौक पर एक सभा में समिति के प्रदेश सह संयोजक व पूर्व विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य देश में फैले सांप्रदायिकता को मिटाना है। समिति के प्रदेश सदस्य अरुण मित्तल ने कहा कि आजादी के बाद पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधने और नए भारत के निर्माण में सरदार पटेल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। रैली में यात्रा संयोजक सुशील चौहान, वीरेंद्र नेगी, जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता, राजकुमार जयसवाल, राजकुमार रोहिला आदि शामिल थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें