Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आंगन में खेल रही बच्‍ची को उठा ले गया तेंदुआ, जंगल में मिला शव

टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के मुंडा गांव में तेंदुए ने एक आठ साल की बच्‍ची को मार दिया। इस घटना से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों ने गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

By sunil negiEdited By: Updated: Thu, 21 Jul 2016 06:30 AM (IST)
Hero Image

टिहरी, [जेएनएन]: जाखणीधार ब्लॉक के मुंडा गांव में बीती देर शाम आंगन में खेल रही एक आठ साल की बच्ची को तेंदुआ उठा ले गया। जंगल में कुछ दूरी पर बच्ची का आधा खाया हुआ शव मिला। तेंदुए के आतंक से गांव में ग्रामीण सहमे हुए हैं।

पहाड़ों में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। बीती देर शाम जाखणीधार ब्लॉक के मुंडा गांव में अनुष्का ( आठ साल) पुत्री विजेंदर कुमार अपने घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच एक तेंदुए ने हमलाकर बच्ची को उठा ले गया।

पढ़ें:-परिवार के लिए तेंदुए से भिड़ गई महिला, तेंदुए को माननी पड़ी हार

इस पर घर में कोहराम मच गया। परिजन और ग्रामीण तेंदुए के पीछे भागे, लेकिन तेंदुए का पता नहीं चला। काफी तलाश में जंगल में बच्ची का आधा खाया हुआ शव मिला, जिससे गांव में मातम छा गया। ग्रामीणों ने वन विभाग ने गांव में पिंजरा लगाने को कहा है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

पढ़ें:- बेटे ने दिखाई दिलेरी, तेंदुए के चंगुल से मां को बचाया