Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

शारदा सागर डेम का जलस्तर बढ़ा, तीन हजार की आबादी पानी से घिरी

शारदा सागर डैम का पानी बढ़ने से सिसैया बंधा गांव की तीन हजार की आबादी पानी से घिर गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। घरों से बाहर निकलने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे है।

By sunil negiEdited By: Updated: Sat, 28 Nov 2015 09:09 PM (IST)
Hero Image

खटीमा (उधमसिंह नगर)। शारदा सागर डैम का पानी बढ़ने से सिसैया बंधा गांव की तीन हजार की आबादी पानी से घिर गई है। कई घरों में पानी घुस गया है। घरों से बाहर निकलने के लिए लोग नाव का सहारा ले रहे है। पांच सौ एकड़ में फैले लाही सरसो आलू मटर आदि की फसल भी जलमग्न हो गई है।
मालूम हो की शारदा सागर डैम का संचालन उत्तर प्रदेश का सिंचाई विभाग करता है। उसका कहना है कि डैम का जलस्तर को बढ़ाया जा रहा है, जिस आबादी में पानी भर गया है। उसे वह अवैध मानता है यही वजह है कि पानी भरने के बाद सहायता देने के लिए उत्तराखंड का प्रशासन भी नहीं पहुंचा है, जिससे गांव के लोगों में रोष है। जिला पंचायत सदस्य के पति कन्हैयालाल ने कहा कि आबादी डूब रही है और अधिकारी उनकी सुध नहीं ले रहे हैं।
पढ़ें:-पति से नोक-झोंक के बाद पत्नी ने उठाया ऐसा कदम..., पढ़ें खबर