Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यमुनोत्री जा रहे तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत

उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम दर्शन को आए एक वृद्ध तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। तिरुपति आंध्रप्रदेश निवासी ई धनंजय (66 वर्ष) जानकी चट्टी में अपने परिवार के साथ यमुनोत्री जाने को तैयार हो रहे थे।

By Thakur singh negi Edited By: Updated: Wed, 11 May 2016 10:52 AM (IST)
Hero Image

उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम दर्शन को आए एक वृद्ध तीर्थयात्री की हार्टअटैक से मौत हो गई। तिरुपति आंध्रप्रदेश निवासी ई धनंजय (66 वर्ष) जानकी चट्टी में अपने परिवार के साथ यमुनोत्री जाने को तैयार हो रहे थे। इस दौरान अचानक हृदय गति रुक जाने से धनंजय की मौत हो गई, जिससे परिवार सकते में आ गया।
आंध्रप्रदेश से आया यह परिवार नौ मई को यमुनोत्री के कपाट खुलने के बाद यहां पहुंचा था। आज सुबह परिवार को जानकी चट्टी से यमुनोत्री के लिए निकलना था। वृद्ध की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरा तथा शव परिजनों को सौंप दिया।
बता दें कि अधिक ऊँचाई में होने के कारण यहां ऑक्सीजन का दबाव भी कम रहता है, जिसके चलते बुजुर्गों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें:- टिहरी में कार खाई में गिरी, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मियों की मौत