Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दुष्कर्म का आरोपी प्रौढ़ गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कांथी महकमा अदालत में चालान किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया है।

By Preeti jhaEdited By: Updated: Fri, 02 Jun 2017 12:06 PM (IST)
Hero Image
दुष्कर्म का आरोपी प्रौढ़ गिरफ्तार

खड़गपुर, [ जागरण संवाददाता]। पूर्व मेदिनीपुर जिला अंतर्गत कांथी में पड़ोस में रहने वाली एक किशोरी के साथ प्रौढ़ द्वारा दुष्कर्म किए जाने की वारदात प्रकाश में आई है। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी सूर्य प्रकाश जाना को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को बुधवार को कांथी महकमा अदालत में चालान किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कांथी थाना अंतर्गत इलाके में स्थित एक गांव में रहने वाली किशोरी सोमवार को अपने घर में अकेली थी। जिसका फायदा उठा कर आरोपी ने उसके घर में घुस कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

इस मामले को दबाने के लिए गांव के कुछ दबंगों ने मंगलवार को सालिसी सभा का आयोजन भी किया, लेकिन सालिसी सभा में कोई हल नही निकला। इस दरम्यान मामले की जानकारी पुलिस को मिलने पर मंगलवार रात को ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुष्कर्म पीडि़ता को चिकित्सा के लिए कांथी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपी के खिलाफ काफी नाराजगी देखी जा रही है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें