Move to Jagran APP

Boeing Starliner: अंतरिक्ष में आज तीसरी बार उड़ान भरेंगी भारतवंशी सुनीता विलियम्स, अंतरिक्ष में बिताएंगी पूरे आठ दिन

Boeing Starliner Spacecraft भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान मंगलवार सुबह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनवेरल केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा। सुनीता क्रू के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी हैं। 58 वर्षीय सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Published: Tue, 07 May 2024 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 06:00 AM (IST)
अंतरिक्ष में आज तीसरी बार उड़ान भरेंगी भारतवंशी सुनीता विलियम्स। (फाइल फोटो)

पीटीआई, वॉशिंगटन। भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलयम्स तीसरी बार अंतरिक्ष में जाने को तैयार हैं। बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान मंगलवार सुबह अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केप कैनवेरल केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना होगा। सुनीता क्रू के रूप में प्रशिक्षण पूरा कर चुकी हैं। 58 वर्षीय सुनीता विलियम्स के साथ बुच विल्मोर भी अंतरिक्ष स्टेशन जाएंगे।

loksabha election banner

अंतरिक्ष अभियान शुरू करने से पहले सुनीता ने कहा कि वह लंबे समय से इस क्षण की प्रतीक्षा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब वह अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पहुंचेंगी तो यह अपने घर में वापस आने जैसा होगा। अंतरिक्ष यान भारतीय समयानुसार, मंगलवार सुबह 8:04 बजे यूनाइटेड लॉन्च अलाइंस एटलस वी रॉकेट से लॉन्च होगा।

अंतरिक्ष में आठ दिन बिताएंगे समय

15 मई को धरती पर वापस आने से पहले दोनों अंतरिक्ष में आठ दिन बिताएंगे। 4.56 मीटर व्यास वाले इस अंतरिक्ष यान में कुल चार अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। बीबीसी से विलियम्स ने कहा, हम सब अंतरिक्ष में जाने को पूरी तरह तैयार हैं। इस यात्रा का भागीदार बनने पर हमारा परिवार व दोस्त खुश और गर्वान्वित हैं।

2006 और 2012 में भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं सुनीता

वह इससे पहले 2006 और 2012 में भी अंतरिक्ष में जा चुकी हैं और वहां कुल 322 दिन बिताए हैं। वह महिला अंतरिक्ष यात्री के रूप में सात स्पेस वाक के साथ 50 घंटे 40 मिनट का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं, जिसे बाद में पेगी व्हिटसन ने तोड़ दिया। अगर यह अभियान सफल होता है तो एलन मस्क के स्पेस एक्स के बाद अंतरिक्ष के लिए चालक दल संचालन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली यह दूसरी प्राइवेट फर्म होगी।

दीपक पांड्या और बोनी पांड्या के घर पैदा हुईं सुनीता

सुनीता का जन्म अमेरिका के ओहियो के यूक्लिड में भारतवंशी न्यूरोएनाटोमिस्ट दीपक पांड्या और बोनी पांड्या के घर हुआ था। दीपक पांड्या गुजरात के मेहसाणा से अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। सुनीता को 1987 में अमेनिकी नौसेना में कमीशन मिला था। इसके बाद 1988 में अंतरिक्ष यात्री के रूप में उनका चयन नासा में हो गया था।

ये भी पढ़ें: तुर्किये का इराक में बड़ी कार्रवाई, हवाई हमले में मारे 16 आतंकवादी; UN सहित कई संगठनों ने घोषित किया है आतंकी संगठन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.