विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'भारत ने हमला कर दिया...', सहमे मुनीर ने आधी रात 2:30 बजे पाक पीएम को किया फोन; शहबाज शरीफ का बड़ा कबूलनामा

Published: Sat, 17 May 2025 09:09 AM (IST)

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत ने पड़ोसी मुल्क पर खूब मिसाइलें बरसाईं थीं। आधी ...और पढ़ें

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख अमीम मुनीर। फाइल फोटो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख अमीम मुनीर। फाइल फोटो

HighLights

  1. पाकिस्तान के एअरबेस पर मिसाइल गिरीं तो घबराए सेना प्रमुख मनीर।
  2. असीम मुनीर ने आधी रात को किया पाक पीएम को फोन।
  3. पीएम शहबाज शरीफ ने पहली बार कबूली हमले की बात।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 10 मई की रात पाकिस्तान के लिए सबसे खौफनाक थी। आधी रात को भारत ने रावलपिंडी के नूरखान समेत 11 एअरबेस तबाह कर दिए। हालांकि जब पाकिस्तान के एअरबेस पर भारत की मिसाइलें बरस रहीं थीं तो इस्लामाद में बैठे आलाकमानों का क्या हाल था? इसका खुलासा खुद पाकिस्तान के प्रधानंमत्री शहबाज शरीफ ने किया है।

दरअसल पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने हाल ही में इस्लामाबाद के पाकिस्तान मॉन्यूमेंट में आयोजित यौम-ए-तशक्कुर कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस दौरान शहबाज शरीफ ने 10 मई की रात का जिक्र किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- तुर्किये-अजरबैजान के बजाय दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत का रुख कर रहे हैं पर्यटक, बुकिंग रद होने का सिलसिला जारी

शहबाज शरीफ ने क्या कहा?

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए शहबाज शरीफ ने कहा, "9-10 मई की रात को लगभग 2:30 बजे सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर का फोन आया और उन्होंने मुझे बताया कि हिन्दुस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से नूर खान समेत कई एअरबेस को निशाना बनाया है।"

शहबाज शरीफ ने कहा-

हमारी वायुसेना ने देश को बचाने के लिए स्वदेशी तकनीकों के अलावा चीनी लड़ाकू विमानों और आधुनिक गैजेट का इस्तेमाल किया।

पहली बार स्वीकारा हमला

बता दें कि यह पहली बार है जब पाक सरकार ने भारत के हमले की बात कबूल की है। इससे पहले पाकिस्तान की सेना ने हमले पर हामी भरी थी, लेकिन सरकार लगातार इससे इनकार कर रही थी। हालांकि शुक्रवार को पाक पीएम ने खुद नूरखान एअरबेस पर हमले की बात स्वीकार कर ली है।

10 मई को सेना प्रवक्ता ने दी थी जानकारी

10 मई की सुबह पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इमरजेंसी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने अपनी आवाम को जानकारी दी कि भारत ने नूरखान, मुरीदके, रफीकी समेत कई एअरबेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं।

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: शहबाज शरीफ का कबूलनामा, भारत के मिसाइल हमलों में नूर खान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह; देखें वीडियो