Move to Jagran APP

मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में आई तेजी, घर खरीदारों का बढ़ा विश्वास: रिपोर्ट

मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों के पंजीकरण में वृद्धि दर्ज हुई है। नाइट फ्रैंक के अनुसार मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 11 प्रतिशत बढ़कर 11621 इकाई हो गया। ऐसा मुख्य रूप से मजबूत आवास मांग के कारण हुआ है।अप्रैल 2023 में मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण 10514 इकाई रहा था। इस साल मार्च में संपत्तियों का पंजीकरण 14145 इकाइयों का रहा।

By Agency Edited By: Shivani Kotnala Published: Wed, 01 May 2024 11:03 AM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 11:03 AM (IST)
मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में आई तेजी

पीटीआई, नई दिल्ली। नाइट फ्रैंक के अनुसार, मुंबई नगरपालिका क्षेत्र में संपत्तियों का पंजीकरण अप्रैल में 11 प्रतिशत बढ़कर 11,621 इकाई हो गया। ऐसा मुख्य रूप से मजबूत आवास मांग के कारण हुआ है।

loksabha election banner

बीते साल की बात करें तो अप्रैल 2023 में मुंबई में संपत्तियों का पंजीकरण 10,514 इकाई रहा था। इस साल मार्च में संपत्तियों का पंजीकरण 14,145 इकाइयों का रहा।

घर खरीदारों का बढ़ा विश्वास

नाइट फ्रैंक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, बाजार में घर खरीदारों के स्थायी विश्वास ने सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने में मदद की है।

इस सकारात्मक दृष्टिकोण ने मुंबई की संपत्ति पंजीकरण 2024 में लगातार चौथे महीने 10,000 अंक से अधिक कर दिया है। कुल पंजीकृत संपत्तियों में से 80 प्रतिशत आवासीय इकाइयां हैं।

अब तक सबसे बेहतर प्रदर्शन

नाइट फ्रैंक इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा, "बाजार की शानदार स्थितियों ने राज्य के खजाने को काफी बढ़ावा दिया है, जो अप्रैल के लिए अब तक का सबसे अधिक राजस्व संग्रह है। अप्रैल में संपत्ति पंजीकरण में वृद्धि हुई है, जो संभावित घर खरीदारों के लिए बाजार के आकर्षण को उजागर करता है।"

मुंबई शहर ने 12 वर्षों में अप्रैल के महीने में संपत्ति पंजीकरण की दूसरी सबसे बड़ी संख्या दर्ज की है।

अप्रैल 2024 में, 500 वर्ग फुट तक के अपार्टमेंट के पंजीकरण में वृद्धि हुई, जो सभी पंजीकरणों का 45 प्रतिशत तक बढ़ गई।

इसके विपरीत, 500 वर्ग फुट से 1,000 वर्ग फुट तक के अपार्टमेंट की हिस्सेदारी 40 प्रतिशत थी। 1,000 वर्ग फुट और उससे अधिक के बड़े अपार्टमेंट की हिस्सेदारी 15 प्रतिशत थी।

ये भी पढ़ेंः Joint Home Loan लेना कितना है सही और टैक्‍स बचाने में कैसे होता है सहायक, यहां समझें पूरा कैलकुलेशन

कोविड महामारी के बाद रहा अच्छा प्रदर्शन

प्रॉपटेक फर्म रिलॉय के संस्थापक और सीईओ अखिल सराफ ने कहा कि मुंबई संपत्ति बाजार कोविड महामारी के बाद असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

ग्राहकों से रेफरल बिक्री उत्पन्न करने में बिल्डरों की मदद करने वाले सराफ ने कहा, "प्राथमिक (पहली बिक्री) और द्वितीयक (पुनर्विक्रय) दोनों बाजारों में बिक्री बढ़ी है और इसलिए पंजीकरण संख्या भी बढ़ी है।

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.