Move to Jagran APP

'भारत में पटाखे फूटते हैं तो पाकिस्तान सफाई देता है' CM योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए याद दिलाया पुराना किस्सा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोलापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में बना गठबंधन (आइएनडीआइए) देश की महासमस्या है। रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज भारत हर तरह से सुरक्षित है। अगर भारत में कोई पटाखे फूटते हैं तो पाकिस्तान यह कहकर बहाना बनाने पर उतारू हो जाता है कि वह इसके पीछे नहीं है।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Published: Wed, 01 May 2024 06:19 PM (IST)Updated: Wed, 01 May 2024 06:19 PM (IST)
CM योगी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए याद दिलाया पुराना किस्सा (Image: ANI)

राज्य ब्यूरो, मुंबई। CM Yogi big statement on Congress: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोलापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में बना गठबंधन (आइएनडीआइए) देश की महासमस्या है। यह भारत के विकास में बाधा है। इसे जितनी जल्दी दूर करेंगे, देश उतनी तेजी से आगे बढ़ पाएगा।

loksabha election banner

योगी आदित्यनाथ सोलापुर से भाजपा प्रत्याशी राम सातपुते की समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सातपुते का मुकाबला देश के पूर्व गृहमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे की पुत्री प्रणिति शिंदे से हो रहा है।

क्या अयोध्या में राम मंदिर ये कांग्रेस के लोग बना पाते क्या?

यहां बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मोदी सरकार में विकास भी है, गरीब कल्याण भी है, सुरक्षा भी है, और उससे बढ़कर आपकी आस्था का सम्मान भी है। उन्होंने श्रोताओं से सवाल किया कि क्या अयोध्या में राम मंदिर ये कांग्रेस के लोग बना पाते क्या ? ये तो कहते थे कि राम हुए ही नहीं। और जब राम मंदिर पर फैसला आना था, तो कह रहे थे कि राम मंदिर के पक्ष में फैसला आया तो खून की नदियां बह जाएंगी। मैंने कहा कि चिंता मत करो, हम हैं उत्तर प्रदेश में। खून की नदियां नहीं, एक मच्छर भी नहीं मरनेवाला।

आज भारत हर तरह से सुरक्षित है, पाकिस्तान देता है सफाई

रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि आज भारत हर तरह से सुरक्षित है। अगर आज भारत में कोई पटाखे फूटते हैं, तो पाकिस्तान यह कहकर बहाना बनाने पर उतारू हो जाता है कि वह इसके पीछे नहीं है, क्योंकि पाकिस्तान जानता है कि यह नया भारत है। नया भारत गढ़ता नहीं है, लेकिन अगर कोई बनाता है तो वह (भारत) छोड़ता भी नहीं है। यह कांग्रेस के समय का भारत नहीं है, जहां एक थप्पड़ के बाद वे कहते थे कि रुको। अगर कोई थप्पड़ मारने की हिम्मत करता है, तो आज हम अपनी पूरी ताकत से मुक्का मारने की हिम्मत करते हैं।'

यूपी में पिछले 7 वर्षों में नहीं हुए दंगे 

यूपी में पिछले सात वर्ष में एक भी दंगा नहीं हुआ। 25 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में पिछले सात साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। एक तरफ वहां राम मंदिर बना है, तो दूसरी ओर बड़े-बड़े माफियाओं का राम नाम सत्य भी हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर सीधे निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग (कांग्रेस) आपकी आस्था का सम्मान नहीं कर सकते। ये वही कांग्रेस है जिसने हिंदुओं को अपमानित करने के लिए हिंदू आतंकवाद का शब्द भी दिया था। उन्होंने कहा कि आप याद करिए कि उस समय कौन था देश का गृहमंत्री ? उसी के परिवार के लोग आज चुनाव लड़ने के लिए अपने खूनी पंजे के साथ आपके बीच आ रहे होंगे। हम उन्हीं से सावधान करने के लिए आज आपके बीच आए हैं।

मालेगांव में हुए विस्फोटों को किया याद

योगी ने महाराष्ट्र के मालेगांव में हुए विस्फोटों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि इसमें योगी आदित्यनाथ का भी हाथ होगा। उन पर भी सीबीआई का छापा डलवाएंगे। मैंने कहा कि सीबीआई को प्रमाण के साथ भेजना मेरे पास। लेकिन अपने कृत्यों पर इनको कभी पश्चाताप नहीं होगा।

योगी ने सोलापुर में जाति जनगणना एवं आरक्षण के कर्नाटक मॉडल का भी जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति एवं पिछड़ी जाति के आरक्षण में भी सेंधमारी करने का प्रयास कर रही है। वह जाति जनगणना करवाकर पहले हिंदू समाज को आपस में लड़वाएगी। जब आप आपस में लड़ रहे होंगे, तो आपका आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे देगी। फिर भारत के इस्लामीकरण और तालिबानीकरण की भूमिका अपने घोषणापत्र के माध्यम से तैयार कर देगी। हमें कांग्रेस के इन मंसूबों को सफल नहीं होने देना चाहिए। आपका एक गलत वोट देश में आतंकवाद का दौर फिर से वापस ला सकता है।

यह भी पढें: Gujarat: 'चाय वाला क्या करेगा... ये मेरा मजाक उड़ाते थे', बनासकांठा से पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर कांग्रेस ने दोहराया अपना वादा, भाजपा के '400 पार' पर जयराम रमेश का तंज


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.