2028 तक कैसा रहेगा देश का चुनाव शेड्यूल

  • Story By: जागरण न्यूज

लोकसभा चुनाव 2024 कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के साथ-साथ चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की भी घोषणा की गई। अरुणाचल प्रदेश आंध्र प्रदेश ओडिशा और सिक्किम में अप्रैल और मई में मतदान होंगे।

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होंगे। 2019 की तरह 2024 का लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा। पहला चरण 19 अप्रैल, दूसरा 26 अप्रैल, तीसरा 7 मई, चौथा 13 मई, पांचवां 20 मई, छठा 25 मई, सातवां 1 जून और नतीजे 4 जून को आएंगे।

ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि 2028 तक किन-किन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। 2024 की बात करें तो आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे।

साल 2025 में झारखंड, दिल्ली और बिहार में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। बिहार में एक फिर जेडीयू और भाजपा के साथ आ जाने से चुनाव दिलचस्प हो जाएगा।

2026 में बंगाल समेत छह राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी।

साल 2027 चुनावी वर्ष ही है क्योंकि यूपी, गुजरात समेत सात राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे।

साल 2028 में कर्नाटक समेत चार राज्यों में चुनाव कराए जाएंगे।

लोकसभा चुनाव के बाद जम्‍मू कश्‍मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया है कि अभी सुरक्षा के कारणों और अतिरिक्त सुरक्षा बल की आवश्यकता के चलते जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव साथ नहीं करवाए जा रहे हैं।