Move to Jagran APP

Devi Rukmini Vivah Katha: बिना देखे ही श्रीकृष्ण को अपना पति मान बैठी थीं देवी रुक्मिणी, ऐसे हुआ था कान्हा संग उनका विवाह

देवी रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री थीं। एक समय की बात है जब पिता भीष्मक अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उनसे मिलने कोई भी शख्स आता तो वो श्रीकृष्ण के साहस और वीरता की बखान करता जिसे सुनकर देवी रुक्मिणी ने उन्हें मन ही मन में अपना पति (Devi Rukmini Vivah Katha) मान लिया था।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Published: Thu, 02 May 2024 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 02 May 2024 03:47 PM (IST)
Lord Krishna And Devi Rukmini Vivah Katha: ऐसे हुआ था श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी का विवाह

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Krishna And Devi Rukmini Vivah Katha: जब हम प्रेम की परिभाषा के बारे में बात करते हैं, तो हमारे जहन में सिर्फ एक ही तस्वीर नजर आती है, जो है भगवान श्रीकृष्ण की। कान्हा ने प्रेम को अलग-अलग रूप में परिभाषित किया है। कभी मित्र बनकर, तो कभी सखा, प्रेमी व पति बनकर। उनका प्यार हर रूप में ही अनोखा और दिव्य था।

loksabha election banner

ऐसे में आज हम उनकी धर्मपत्नी देवी रुक्मिणी के प्रति उनके प्रेम का जिक्र करेंगे, कि कैसे उन्होंने अनेकों विपदाओं का सामना कर एक- दूसरे से विवाह किया था ? आइए जानते हैं -

देवी रुक्मिणी कौन थीं?

देवी रुक्मिणी विदर्भ देश के राजा भीष्मक की पुत्री थीं। वे अत्यंत सुंदर और बुद्धिमान थीं। एक समय की बात है जब पिता भीष्मक अपनी पुत्री के लिए सुयोग्य वर की तलाश कर रहे थे। उस दौरान उनसे मिलने कोई भी शख्स आता, तो वो श्रीकृष्ण के साहस और वीरता की बखान करता, जिसे सुनकर देवी रुक्मिणी ने उन्हें मन ही मन में अपना पति मान लिया था।

देवी रुक्मिणी का श्रीकृष्ण को पत्र

देवी रुक्मिणी के भाई रुक्म का परम मित्र चेदिराज शिशुपाल उनसे विवाह करना चाहता था। पुत्र के कहने पर राजा भीष्मक ने शिशुपाल संग अपनी लाडली पुत्री का विवाह तय कर दिया था, लेकिन रुक्मिणी जी इस विवाह से खुश नहीं थीं, जिसके चलते उन्होंने संदेश के जरिए श्रीकृष्ण तक अपनी बात पहुंचाई। जैसे ही यह बात मुरलीधर तक पहुंची, वे तुरंत विदर्भ राज्य पहुंच गए।

ऐसे हुआ था श्रीकृष्ण और देवी रुक्मिणी का विवाह

शिशुपाल संग विवाह से पहले कृष्ण ने रुक्मिणी का हरण कर लिया था। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण और पापी शिशुपाल व रुक्म के बीच भयंकर युद्ध हुआ, जिसमें द्वारकाधीश विजयी हुए। फिर वे देवी रुक्मिणी को द्वारका ले आएं और उन्होंने भव्य तरीके से विवाह किया। साथ ही सदैव के लिए एक हो गए।

यह भी पढ़ें: Ganga Saptami 2024: कब मनाई जाएगी गंगा सप्तमी? जानिए सही डेट-शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.