Move to Jagran APP

Lok Sabha Chunav: कोई करोड़पति, किसी पर 17 मुकदमे; कोई हथियारों का शौकीन... प्रत्याशियों की ये डिटेल जान चौंक जाएंगे

करोड़पति भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की नकद राशि बीते पांच वर्ष में कुल 45 हजार बढ़ी है। आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम भी करोड़पति हैं। एटा संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान दो करोड 24 लाख की चल व अचल सम्पत्ति के मालिक है। फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर 17 मुकदमे दर्ज हैं।

By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Published: Fri, 19 Apr 2024 10:11 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2024 10:11 AM (IST)
Lok Sabha Chunav: कोई करोड़पति, किसी पर 17 मुकदमे; कोई हथियारों का शौकीन... प्रत्याशियों की ये डिटेल जान चौंक जाएंगे

जागरण संवाददाता, आगरा। लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरे भाजपा और सपा समेत चर्चित पार्टियों के कई प्रत्याशी करोड़पति हैं। कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ पर तो 17 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मैनपुरी संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद हथियारों के शौकीन हैं। खबर में जानिए सभी मुख्य प्रत्याशियों के बारे में... 

loksabha election banner

पांच साल में राजकुमार की 45 हजार बढ़ी नकदी

करोड़पति भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर की नकद राशि बीते पांच वर्ष में कुल 45 हजार बढ़ी है। वर्ष 2019 में राजकुमार के पास 1.50 लाख रुपये की नकदी थी जो अब बढ़कर 1.95 लाख हो गई। पत्नी के पास 1.05 लाख से बढ़कर 1.80 लाख रुपये हो गए। बैंक से कोई भी ऋण नहीं है। चल संपत्तियों में 28.30 लाख और पत्नी के पास 58.90 लाख रुपये की हैं। अचल संपत्तियां दो करोड़ रुपये की हैं। पत्नी के पास 50 लाख रुपये की हैं। राजकुमार के पास एक जीप है। पत्नी के पास एक टाटा सफारी और एक स्कार्पियो गाड़ी है।

करोड़पति हैं सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम

आगरा लोकसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सुरेश चंद कर्दम करोड़पति हैं। शांति भंग को लेकर पुलिस आयुक्त के यहां वाद लंबित है। खुद के पास 50 हजार और पत्नी के पास 40 हजार रुपये की नकदी है। पिछले पांच साल में निर्धारित समय पर रिटर्न दाखिल किया है। खुद के पास दो और पत्नी के पास एक गाड़ी है। एक राइफल है। एक दुकान है। अशिक्षित सपा नेता पर बैंक से कोई भी ऋण नहीं है। 1.36 करोड़ रुपये की खुद और 1.54 करोड़ रुपये की पत्नी के पास संपत्तियां हैं। खुद के पास 3 करोड़ और पत्नी के पसा 75 लाख की भूमि है।

2.24 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं मोहम्मद इरफान

एटा संसदीय सीट से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद इरफान दो करोड 24 लाख की चल व अचल सम्पत्ति के मालिक है। पत्नी और तीन बच्चों की संपत्ति जोडी जाए तो उन पर कुल संपत्ति चार करोड 47 लाख बनती है। उनके पास कुल चल संपत्ति 23 लाख रुपये है। एक लाख 25 हजार रुपये नगद हैं। स्कार्पियो गाडी, एक सोने व एक चांदी की अंगूठी है। डीबीबीएल गन है। दो करोड एक लाख की अचल संपत्ति है। पत्नी शगुफ्ता पर नगद पांच हजार और पांच तोला सोने के आभूषण है। पत्नी पर दो करोड पांच लाख की अचल संपत्ति भी है।

कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ पर हैं 17 मुकदमे

फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार पर 17 मुकदमे दर्ज हैं। अभी तक के प्रत्याशियों में मुकदमों की यह संख्या सबसे अधिक है। हालांकि किसी भी वाद में अभी तक दोष सिद्ध नहीं हुआ है। खुद के पास 54 हजार और पत्नी के पास 17 हजार रुपये की नकदी है। एसबीआइ जगनेर में 2.73 लाख रुपये जमा हैं। कोई भी वाहन नहीं है। पत्नी के पास 50 ग्राम सोना और 300 ग्राम चांदी है। पांच एकड़ खेती कठूमरी में है। 300 वर्ग फीट का आवासीय भवन है। बैंक से कोई कर्ज नहीं है। पेंशन मिलती है।

हथियारों के शौकीन हैं शिव प्रसाद

मैनपुरी संसदीय सीट पर बसपा प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव करोड़पति हैं। राइफल, रिवाल्वर और दोनाली बंदूक उनके पास है। वाहन के नाम पर केवल एक ट्रैक्टर है। 50 ग्राम सोने के आभूषण रखने वाले बसपा प्रत्याशी की पत्नी संतोष कुमारी के पास भी डेढ़ सौ ग्राम सोने के और आठ सौ ग्राम चांदी के आभूषण हैं। शपथ पत्र के अनुसार, बीए शिक्षित और 53 वर्षीय शिवप्रसाद के पास 18.62 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति है, जबकि पत्नी संतोष कुमारी 4.35 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं। आय का साधन कृषि और दुग्ध व्यवसाय है।

करोड़पति हैं बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर

हाथरस लोस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी हेमबाबू धनगर ने गुरुवार को नामांकन किया। साफ्टवेयर इंजीनियर हेमबाबू धनगर करोड़पति हैं। चल संपत्ति 29.33 लाख रुपये की है, जिसमें दो लाख रुपये नकद, जायलो कार, 500 ग्राम सोना एवं अचल संपत्ति 2.10 करोड़ रुपये की है। उन पर 99 लाख रुपये का ऋण भी है। पत्नी शिक्षिका हैं। उनके नाम कुल 24.8 लाख की चल संपत्ति है। इसमें 300 ग्राम सोना एवं एक लाख की नकदी शामिल है। इसके अलावा 21 लाख की अचल संपत्ति है। इनके खिलाफ न तो कोई मुकदमा दर्ज है और न ही कोई लाइसेंसी हथियार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.