Ganga Saptami 2024: गंगा सप्तमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
हिंदू धर्म में गंगा सप्तमी (Ganga Saptami 2024) का पर्व बेहद शुभ माना जाता है। गंगा सप्तमी के अवसर पर लोग मां गंगा की पूजा करते हैं। इस बार गंगा सप्तमी 14 मई 2024 को है। धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा की उपासना करने से इंसान को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। गंगा सप्तमी पर किए गए उपाय बेहद लाभकारी होते हैं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ganga Saptami 2024 Upay: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को गंगा सप्तमी का पर्व मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन धरती पर मां गंगा का आगमन हुआ था। इस बार गंगा सप्तमी 14 मई, 2024 को है। यह दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि मां गंगा की उपासना करने से इंसान को जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में गंगा सप्तमी के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को करने से इंसान को सात जन्मों के पापों से छुटकारा मिलता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। चलिए जानते हैं गंगा सप्तमी के उपायों के बारे में।
यह भी पढ़ें: Ravi Pradosh Vrat 2024: आज है रवि प्रदोष, करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगा भगवान शंकर का आशीर्वाद
गंगा सप्तमी के उपाय (Ganga Saptami Ke Upay)
- अगर आप जीवन में सफलता प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसके लिए गंगा सप्तमी के दिन गंगा में दूध अर्पित करें और मां गंगा के मंत्रों का जाप करें। साथ ही कपूर का दीपक जलाएं। माना जाता है कि यह उपाय करने से इंसान को जीवन में सफलता मिलती है।
- गंगा सप्तमी के दिन स्नान, तप और ध्यान करें। साथ ही अपनी श्रद्धा अनुसार गरीब लोगों को कपड़ों और भोजन का दान करें। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- इसके अलावा गंगा सप्तमी पर गंगाजल में 5 बेलपत्र डालकर महादेव का विधिपूर्वक जलाभिषेक करें। मान्यता है कि यह उपाय करने से जल्दी शादी होती है और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
गंगा सप्तमी 2024 शुभ मुहूर्त (Ganga Saptami 2024 Shubh Muhurat)
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि की शुरुआत 14 मई को देर रात 02 बजकर 50 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 15 मई को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में 14 मई को गंगा सप्तमी मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: World Laughter Day 2024: ऐसी जगहों पर भूलकर भी न हसें, वरना बनते हैं पापों के भागीदार
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।