Move to Jagran APP

हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर की हृदय गति रुकने से मौत, घर पर अचानक हो गए थे बेहोश

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सांसद राजवीर दिलेर की बुधवार को हृदय गति रुकने से मौत हो गई उनके निधन की खबर से परिवार और समर्थकों में शोक की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद अलीगढ़ स्थित अपने आवास पर थे तभी अचानक बेहोश हो गए। आननफानन में स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

By Jagran News Edited By: Nitesh Srivastava Published: Wed, 24 Apr 2024 06:35 PM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2024 06:35 PM (IST)
हाथरस के सांसद राजवीर दिलेर की हृदय गति रुकने से मौत

जागरण संवाददाता, हाथरस। हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर का बुधवार को हृदय गति रुकने निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अलीगढ़ स्थित आवास पर शाम को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश होकर गिर गए। स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

loksabha election banner

राजवीर सिंह दिलेर 2019 में हाथरस लोकसभा सीट से 2.60 लाख मतों से जीते थे। 2024 चुनाव में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। उनके स्थान पर राजस्व राज्य मंत्री अनूप वाल्मीकि को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद भी राजवीर सिंह दिलेर लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

हाथरस और अलीगढ़ के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे। दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अलीगढ़ में जनसभा में वह मंच पर रहे थे। राजवीर सिंह दिलेर के पिता किशनलाल दिलेर भी भाजपा के दिग्गज नेता रहे। वह लगातार पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे थे। राजवीर दिलेर के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.