Move to Jagran APP
Featured story

Bhavishya Portal: घर बैठे मिलेगी पेंशन की सारी डिटेल, जमा कर सकेंगे लाइफ सर्टिफिकेट और फॉर्म 16

पेंशनभोगियों को अक्सर अपनी पेंशन का हिसाब-किताब रखने में दिक्कत होती है। कई बार कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते उनकी पेंशन रुक भी जाती है जिसके चलते उन्हें काफी भागदौड़ भी करनी पड़ती है। बुजुर्ग पेंशनभोगियों की इन्हीं सब परेशानियों को दूर करता है केंद्र सरकार का भविष्य पोर्टल। आइए जानते हैं कि भविष्य पोर्टल क्या है और इसमें क्या फायदे मिलते हैं।

By Jagran News Edited By: Suneel Kumar Published: Sun, 05 May 2024 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 08:00 AM (IST)
केंद्र सरकार ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ भविष्य पोर्टल की शुरुआत की है।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। पेंशनभोगियों को अक्सर अपनी पेंशन का हिसाब-किताब रखने में दिक्कत होती है। कई बार कुछ तकनीकी दिक्कतों के चलते उनकी पेंशन रुक भी जाती है, जिसके चलते उन्हें काफी भागदौड़ भी करनी पड़ती है। बुजुर्ग पेंशनभोगियों की इन्हीं सब परेशानियों को दूर करता है, केंद्र सरकार का भविष्य पोर्टल।

loksabha election banner

भविष्य पोर्टल की मदद से पेंशनभोगी घर बैठे ही अपनी मासिक पेंशन स्लिप देख सकते हैं। उन्हें बकाये की जानकारी भी मिल जाएगी। वे अपने लाइफ सर्टिफिकेट का स्टेटस भी यहां से पता कर सकते हैं। यहां तक कि फॉर्म-16 भी जमा कर सकते हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के साथ सरकार की पहल

केंद्र सरकार के पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग ने बैंक ऑफ इंडिया के साथ भविष्य पोर्टल की शुरुआत की है। साथ ही, पेंशनर्स बैंक ऑफ इंडिया, SBI, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और केनरा बैंक के बैंक अकाउंट में पेंशन वाले लोग भविष्य पोर्टल को यूज कर सकते हैं। सरकार आगे चलकर सभी बैंकों को भविष्य पोर्टल से जोड़ने की योजना बना रही है।

क्या है भविष्य पोर्टल का मकसद

भविष्य पोर्टल का मकसद पेंशन से जुड़े सभी कामकाज का डिजिटलाइजेशन करना है। इससे पेंशन शुरू करने से लेकर पेमेंट तक का सारा प्रोसेस डिजिटल हो जाएगा। भविष्य पोर्टल पर पेंशनभोगी अपने सभी जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। रिटायर्ड कर्मचारियों को मोबाइल या ईमेल के मध्यम से यह जानकारी भी मिल जाएगी कि उनकी पेंशन का क्या स्टेटस है।

भविष्य पोर्टल से होंगे ये फायदे

- रिटायर्ड कर्मचारियों के सारी जानकारी पोर्टल पर मौजूद होगी।

- पेंशन कोष की बाकी राशि की जानकारी तुरंत मिल जाएगी।

- पेंशन स्लिप, फॉर्म-16, जीवन प्रमाण पत्र का स्टेटस जांच सकेंगे।

- पोर्टल के जरिए पेंशन देने वाले बैंक को भी बदल सकते हैं।

पोर्टल पर कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

- |ऑफिशियल साइट (https://bhavishya.nic.in/) पर जाएं।

- होमपेज पर REGISTRATION ऑप्शन दिखेगा।

- क्लिक करने पर Registration Form खुलेगा।

- इसमें नाम, जन्मतिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि, मंत्रालय और विभाग जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी।

- सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक भरें।

- आखिर में आपको सिक्योरिटी कार्ड दर्ज करना होगा।

- सभी जानकारियां भरने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

इस प्रक्रिया में आपको आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक खाता डिटेल, पासपोर्ट साइज फोटो, ईमेल आईडी और पैन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : Retirement Planning tips : रिटायरमेंट के बाद आती हैं ये चुनौतियां, क्या आपने की है इनसे निपटने की तैयारी?

 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.