Move to Jagran APP

Prickly Heat: इन 5 आसान घरेलू उपायों से कहें चुभती जलती घमौरियों को अलविदा

चुभती जलती गर्मी का मौसम आ चुका है जो अपने साथ लाता है घमौरी जलन और खुजली। गर्मियों में घमौरी होने की समस्या काफी आम है लेकिन इनकी वजह से आपको काफी परेशानी हो सकती है। घमौरियों में काफी खुजली और जलन होती है लेकिन कुछ घरेलू उपायों से आप घमौरी की समस्या से आसानी से निजात पा सकते हैं। आइए जानें।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Sun, 05 May 2024 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2024 05:36 PM (IST)
इन घरेलू नुस्खों से पाएं घमौरियों से आराम

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Prickly Heat Home Remedies: गर्मी ने उत्तरी भारत समेत और देश के और कई राज्यों में अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। गर्मी इस कदर बढ़ गई है कि दिन के समय घर से बाहर पैर रखने की हिम्मत भी नहीं होती। धूप इतनी तेज हो चुकी है कि कुछ ही समय में शरीर पसीने से तर-बतर हो जाता है। बढ़ता तापमान आपकी त्वचा को भी काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से कई परेशानियां हो सकती हैं। ऐसे में बढ़ती गर्मी में घमौरियां एक नई परेशानी बनकर सामने खड़ी हो जाती है।

loksabha election banner

घमौरियों की समस्या सिर्फ बच्चों को ही नहीं बल्कि, वयस्कों को भी हो सकती है। इसकी वजह से खुजली, जलन, दानें और रेडनेस होने लगती है, जिनके कारण काफी परेशानी होती है। खुजली की वजह से पब्लिक जगहों पर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं, जिनकी मदद से आप घर पर मौजूद नेचुरल चीजों से घमौरियों को भगा सकते हैं। ये आपके स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे और घमौरियां भी ठीक हो जाएंगी। आइए जानें।

मुलतानी मिट्टी

मुलतानी मिट्टी ठंडी होती है, जो गर्मियों में त्वचा के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। इसे लगाने से आपकी स्किन को भी काफी फायदा पहुंचता है। मुलतानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर पेस्ट बना लें और फिर इसे अपनी स्किन पर लगाकर कुछ समय के लिए सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे धो लें। इससे घमौरी जैसी समस्या से जल्द आराम मिल जाएगा।

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे लगाने से स्किन की कई समस्याएं ठीक हो सकती हैं, जिनमें घमौरी भी शामिल है। एलोवेरा ठंडा होता है, जो स्किन की रेडनेस और जलन कम करने में भी मददगार होता है। इसलिए एलोवेरा की पत्ती काट लें और उसे कुछ समय के लिए पानी में रखकर छोड़ दें। इसके बाद इसे काटकर इसका जेल निकाल लें और स्किन पर लगाएं। इससे घमौरियां जल्दी ठीक हो जाएंगी।

prickly heat remedy

यह भी पढ़ें: गर्मियों में भी दिखना है कूल, तो ट्राई करें ये 8 क्लासी हेयरस्टाइल्स

नारियल तेल

नारियल तेल स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। यह घमौरियां ठीक करने में काफी मददगार हो सकता है। इसके एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करते हैं। इस वजह से घमौरियों से जल्दी आराम मिलता है।

खीरा

खीरा काफी ठंडा होता है। इसलिए यह घमौरी ठीक करने में सहायता कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले खीरा काट लें और उसके टुकड़ों को फ्रिज में रख दें। कुछ समय में खीरा ठंडा हो जाएगा। इसके बाद इसे निकालें और अपनी त्वचा पर लगाएं। इससे घमौरी की वजह से होने वाली खुजली और जलन से राहत मिलेगी।

बर्फ

बर्फ से स्किन को ठंडक मिलेगी और घमौरियों की वजह से होने वाली चुभन को दूर करने में काफी मदद मिलेगी।

बर्फ के टुकड़े को सूती कपड़े में बांधें और उसे अपनी त्वचा पर लगाएं। हालांकि, बर्फ को बहुत समय तक एक ही जगह लगाकर न छोड़ें। 10-10 सेकंड को बर्फ को मूव करते रहें, ताकि त्वचा को नुकसान न पहुंचे।

यह भी पढ़ें: चेहरे की पफीनेस कम करने से लेकर निखार बढ़ाने तक, आइस फेशियल के हैं कई गजब के फायदे

Picture Courtesy: Freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.