Move to Jagran APP

Taiwan: ताइवान के चारों ओर चक्कर लगा रही चीनी सेना, 3 मिलिट्री एयरक्राफ्ट और 6 नौसैनिक जहाजों को किया गया ट्रैक

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया कि चीन के तीन सैन्य विमानों और छह नौसैनिक जहाजों को अपनी जलसीमा के पास संचालन करते देखा है। वहीं दो चीनी विमान इसके दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में एंट्री कर चुके है। ताइवान के सशस्त्र बलों ने गतिविधियों की निगरानी करके और ताइवान की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी।

By Agency Edited By: Nidhi Avinash Published: Mon, 06 May 2024 11:00 AM (IST)Updated: Mon, 06 May 2024 11:00 AM (IST)
ताइवान में घुसा चीनी विमान, बढ़ा तनाव (Image: ANI)

एएनआई, ताइपे। ताइवान में बढ़ रही चीन की गतिविधियों से तनाव बढ़ गया है। ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को दावा किया है कि चीन के तीन सैन्य विमानों और छह नौसैनिक जहाजों को अपनी जलसीमा के आस-पास संचालन करते हुए देखा है। वहीं, दो चीनी विमान इसके दक्षिण-पश्चिमी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र में एंट्री कर चुके है। 

loksabha election banner

मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह 6 बजे तक चीनी सेना के तीन विमान और चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) के छह जहाजों का पता चला। इसमें सबसे चिंता की बात यह है कि चीन के दो विमानों ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिमी ADIZ में प्रवेश किया था। 

ताइवान ने दी तुरंत प्रक्रिया

बता दें कि वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) हवाई क्षेत्र का एक क्षेत्र है जिसमें एक देश राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में विमान की पहचान, पता लगाने और नियंत्रित करने का काम करता है। ताइवान के सशस्त्र बलों ने गतिविधियों की निगरानी करके और ताइवान की संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतते हुए तुरंत प्रतिक्रिया दी। 

इस घटना से ताइवान और चीन के बीच चल तनाव और बढ़ गया है। बता दें कि बीजिंग अक्सर स्व-शासित द्वीप के पास सैन्य युद्धाभ्यास और अभ्यास करता रहता है। चीन आधिकारिक तौर पर ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। 

चीन मानता है ताइवान को अपना हिस्सा

ताइवान के पास पीएलए सैन्य संपत्तियों की मौजूदगी एक संवेदनशील मुद्दा बनी हुई है, जिससे क्षेत्र में संभावित तनाव को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। ताइवान सरकार ने ताइवान जलडमरूमध्य में स्थिरता और शांति सुनिश्चित करने के लिए लगातार अंतरराष्ट्रीय समर्थन और ध्यान देने का आह्वान किया है। 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में नहीं थम रहा फलस्तीन समर्थक आंदोलन, वर्जीनिया विवि में घुसी पुलिस; धरना दे रहे छात्र गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान झेल रहा महंगाई की मार, कराची में फिर बढ़े दूध के दाम; अब इतने रुपये लीटर बिक रहा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.