Move to Jagran APP

Monthly Career Horoscope April 2024: करियर में मिलेगी तरक्की, नेगेटिव विचारों से रहें दूर, पढ़ें करियर राशिफल

अप्रैल मास की शुरुआत जल्द होने जा रही है। ज्योतिष दृष्टि से यह महीना सभी राशियों के लिए विशेष माना जा रहा है। करियर की बात करें तो अप्रैल में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों को करियर में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 29 Mar 2024 03:18 PM (IST)
Hero Image
Monthly Career Horoscope April 2024 - मासिक करियर राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Career Horoscope April 2024: कुछ ही दिनों में अप्रैल का महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह महीना सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। मासिक करियर राशिफल के अनुसार, अप्रैल मास में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो वहीं, कुछ के लिए यह महीना चुनौतियों से भरपूर रहेगा। आइए ''पंडित हर्षित शर्मा जी'' से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा अप्रैल का महीना?

मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आप अपने परिश्रम से अपना भाग्य बदल सकते हैं। इस महीने आपको मनचाहा ऑफर मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में वाणी पर संयम रखें नहीं, तो अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है, जिसका असर आपके जॉब पर भी पड़ सकता है।

वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना लाभदायक रहेगा। आपका आपके अधिकारियों के साथ संबंध अच्छा रहेगा। साथ ही आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आपका समर्पण आपको प्रगति दिलाएगा।

मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए ठीक नहीं है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलने में अभी आपको समय लगेगा। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें। मन में नेगेटिव विचारों को न आने दें। साथ ही महीने के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।

कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस महीने आपको आपके कार्य में सफलता मिलती दिखाई देगी। इसके साथ ही आपको पदोन्नति भी मिल सकती है।

सिंह मासिक करियर राशिफल (Leo Monthly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उसमें बड़ी सफलता आपको मिलेगी। साथ ही आपकी पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा विदेश जाने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र का चुनाव करने में इस महीने आपको दिक्कत नहीं होगी। आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा।

कन्या मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope)

करियर के हिसाब से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, जिस परीक्षा के लिए आप तैयारी कर रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी। इसके अलावा आप जिस क्षेत्र में जाने के लिए मन में सोच रहे हैं उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शक व्यक्ति का साथ मिल सकता है। इससे आपको सफलता भी मिलेगा।

तुला मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह महीना तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने में अभी आपको समय लगेगा। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें। मन में नेगेटिव विचारों को न आने दें। आगामी समय में आपको सफलता प्राप्त होगी इसलिए परेशान न हों।

वृश्चिक मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope)

करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आपके विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें। सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।

धनु मासिक करियर राशिफल ( Sagittarius Monthly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस महीने आप कुछ परेशान दिखाई पड़ सकते हैं। योग्यता के अनुसार, अपने कार्यक्षेत्र का डिसीजन नहीं ले पाएंगे, जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। इस समय डिप्रेशन आदि से खुद को बचाए रखने के लिए किसी अच्छे सलाहकार से मिलें।

मकर मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों का यह महीना खास रहेगा। आपका आपके अधिकारियों से संबंध अच्छा रहेगा। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आपका समर्पण आपको प्रगति दिलाएगा।

कुंभ मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope)

आर्थिक स्थिति के कारण इस महीने आपको करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका कोई गलत डिसीजन आपकी सारी मेहनत को खराब कर सकता है। इसलिए नेगेटिव बातों से निकलकर करियर के लिए प्रयास करें।

मीन मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope)

करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आपके विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें। साथ ही सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।