Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Career Horoscope December 2023: दिसंबर माह में इन राशियों को मिलेगा करियर में प्रमोशन,जानें मासिक राशिफल

Monthly Career Horoscope December 2023 अंग्रेजी कैलेंडर का 12वें महीने यानी दिसंबर माह की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष दृष्टि से यह महीना सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करियर की बात करें तो दिसंबर मास में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों को करियर में मुश्किलों का भी सामना करना पड़ सकता है।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 28 Nov 2023 01:21 PM (IST)
Hero Image
Monthly Career Horoscope December 2023: दिसंबर माह में इन राशियों को मिलेगा करियर में प्रमोशन

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Horoscope December 2023: कुछ ही दिनों में दिसंबर महीना शुरू होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह महीना सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। मासिक करियर राशिफल के अनुसार, नवंबर माह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र क्षेत्र में सफलता मिलेगी। तो वहीं कुछ राशि ऐसी भी हैं, जिनके लिए यह महीना चुनौतियों से भरपूर रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा दिसंबर का महीना?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope December 2023)

करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। करियर के लिए इस महीने आपको बहुत संघर्ष करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आप के विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा कि अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें व अपने कार्य क्षेत्र में सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर इस महीने आप कुछ परेशान दिखाई पड़ सकते हैं। आप अपने योग्यता के अनुसार अपने कार्य क्षेत्र का डिसीजन नहीं ले पाएंगे, जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान रह सकते हैं। इस समय डिप्रेशन आदि से खुद को बचाएं। किसी अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने जीवन के लिए सही निर्णय लें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope December 2023)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना लाभदायक रहेगा। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आप का समर्पण आप को प्रगति दिलाएगा।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना खास भागदौड़ भरा रहेगा। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी आपको मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। अच्छा होगा कि अपने करियर पर ध्यान दें। परिश्रम में कोई कमी ना छोड़ें। हताश और निराश ना हो,  शीघ्र ही आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, परंतु परिश्रम के हिसाब से सफलता मिलने में संदेह रहेगा। आप जिस सफल व्यवसाय और जॉब को पाना चाहते हैं। इस महीने उसके लिए भरसक प्रयास करने पर भी आपको सफलता के चांस कम ही है।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना अच्छा रहेगा। आपको आपके अधिकारी वर्गों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आप करियर संबंधी समस्या से निजात पा सकते हैं, परंतु मनचाहा करियर मिलने में अभी समय है। समय और परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए समय का सदुपयोग करें।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी मेहनत इस महीने रंग लाने वाली है। आपको अपना मनचाहा करियर क्षेत्र मिल सकता है, जिस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही करियर में अपने वरिष्ठ लोगों का सहयोग आपको मिलने वाला है, जिस कारण सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना बहुत अच्छा रहेगा। आपको नया कार्य मिल सकता है व आपके मन के अनुरूप बहुत दिन से करियर के समस्या से यदि आप परेशान हैं, तो इस महीने करियर में सफलता मिलने वाली है।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope December 2023)

आर्थिक स्थिति के कारण इस महीने आपको करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह महीना खासा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका कोई गलत डिसीजन आपकी सारी मेहनत को खत्म कर सकता है। इसलिए नेगेटिव बातों से निकलकर करियर के लिए प्रयास करें।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा , परंतु अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस महीने आपको आपके कार्य में सफलता मिलती दिखेगी। आपके अधिकारी वर्ग आपके प्रति सौम्य भाव रखेंगे व आपको पदोन्नति आदि मिल सकते हैं।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope December 2023)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें बड़ी सफलता आपको मिलेगी। साथ ही आपकी पदोन्नति हो सकती है व विदेश जाने के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र का चुनाव करने में इस महीने आपको दिक्कत नहीं होगी। आपको बड़ा लाभ प्राप्त होगा। साथ ही मनचाहे करियर की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope December 2023)

करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना सफलता भरा रहेगा। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आप जिस क्षेत्र को सुनना चाहते हैं। उसमें आपको सुगमता से सफलता मिल जाएगी। इस महीने परिवार मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने से आप अपना मनचाहा काम पूरा कर सकते हैं।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।