Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Career Horoscope October 2024: मनचाही मिलेगी नौकरी, परीक्षा में होंगे सफल, पढ़ें राशिफल

अक्टूबर महीने की शुरुआत होने जा रही है। ज्योतिष दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना (Monthly Career Horoscope October 2024) सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। करियर की दृष्टि से इस महीने कुछ राशियों के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। वहीं कुछ जातकों को करियर के लिए अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। आइए पढ़ते हैं मासिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 30 Sep 2024 04:51 PM (IST)
Hero Image
Monthly Career Horoscope October 2024: अक्टूबर माह का करियर राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Career Horoscope October 2024: राशिफल के अनुसार, करियर की दृष्टि से अक्टूबर का महीना सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। यह माह कुछ राशि के जातकों के लिए अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा।  तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए इस महीने में मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा अक्टूबर का महीना?

 

मेष मासिक करियर राशिफल (Aries Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा।  आप अपने परिश्रम से अपना भाग्य बदल सकते हैं। इस महीने आपको मनचाहा जॉब का ऑफर मिल सकता है। महीने के उत्तरार्ध में वाणी पर संयम रखें। नहीं तो आपका अपने अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है, जिसका असर आपकी जॉब पर भी पड़ सकता है।  

वृषभ मासिक करियर राशिफल (Taurus Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह महीना लाभदायक रहेगा। आपके अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिस कारण आपको पदोन्नति मिल सकती है। यह महीना आपके लिए सुखद रहेगा। कार्य के प्रति आपका समर्पण आप को प्रगति दिलाएगा।

मिथुन मासिक करियर राशिफल (Gemini Monthly Career Horoscope October 2024)

इस महीने करियर के लिए परिश्रम करने वाले मिथुन राशि के जातकों के लिए सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपका परिश्रम इस महीने सार्थक हो सकता है। आप जिस कार्य की खोज में है वह कार्य आपको मिल सकता है। विदेश जाने के अवसर बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Monthly Health Horoscope October 2024: हेल्थ के मामले में न लें कोई भी रिस्क, रखें खुद का ध्यान, पढ़ें राशिफल

कर्क मासिक करियर राशिफल (Cancer Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर को लेकर यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस महीने आपको आपके कार्य में सफलता मिलती दिखेगी। आपके अधिकारी वर्ग आपके प्रति सौम्या भाव रखेंगे। आपको पदोन्नति आदि मिल सकती है।

सिंह मासिक करियर राशिफल (Leo Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर को लेकर यह महीना सिंह राशि वालों के लिए ठीक-ठाक रहेगा, परंतु परिश्रम के हिसाब से सफलता मिलने में संदेह रहेगा। आप जिस जॉब को पाना चाहते हैं। इस महीने उसके लिए अधिक प्रयास करने पर भी आपको सफलता के चांस कम ही है।  

कन्या मासिक करियर राशिफल (Virgo Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर के हिसाब से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जिस परीक्षा के लिए आप तैयारी कर रहे हैं। उसमे आपको सफलता मिलेगी या जिस क्षेत्र में जाने के लिए आप सोच रहे हैं, उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शक व्यक्ति का संपर्क मिल मिलेगा, जिससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

तुला मासिक करियर राशिफल (Libra Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर को लेकर यह महीना तुला राशि वालों के लिए ठीक नहीं है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलने में अभी आपको समय लगेगा। अच्छा होगा अपने प्रयास को जारी रखें। मन में नेगेटिव विचारों को न आने दें। सार्थक प्रयास करियर में करें। आगामी समय में सफलता प्राप्त होगी। महीने के उत्तरार्ध में कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है।  

वृश्चिक मासिक करियर राशिफल (Scorpio Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको बहुत संघर्ष अपने करियर के लिए इस महीने करना पड़ेगा। आपके अधिकारी वर्ग आपके विरोध में जा सकते हैं, जिस कारण आपको काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अच्छा होगा अपने अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें। अपने कार्यक्षेत्र में सफलता के लिए भरपूर मेहनत करें।

धनु मासिक करियर राशिफल ( Sagittarius Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर में इस महीने धनु राशि वालों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आप जिस कार्यक्षेत्र में जाना चाहते हैं। उसमें आपको मनचाहा पद मिल सकता है। साथ ही विदेश जाने के योग बन सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास कर रहे जातकों के लिए सफलता मिलेगी। आपको आपका कार्यक्षेत्र में कोई विशेष लाभ मिल सकता है।

मकर मासिक करियर राशिफल (Capricorn Monthly Career Horoscope October 2024)

मकर राशि वालों के लिए यह महीना करियर के हिसाब से उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अधिक प्रयास करने पर भी आप जैसी सफलता चाहते हैं। उसमें सफलता मिलना मुश्किल है। साथ ही करियर के मामले में आपको अपने सहयोगियों से मनचाहा सहयोग न मिलने से परिस्थितियां आपके विपरीत जा सकती हैं।

कुंभ मासिक करियर राशिफल (Aquarius Monthly Career Horoscope October 2024)

आर्थिक स्थिति के कारण इस महीने आपको करियर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। करियर की दृष्टि से यह महीना खासा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका कोई गलत डिसीजन आपकी सारी मेहनत को खत्म कर सकता है। इसलिए नेगेटिव बातों से निकलकर करियर के लिए प्रयास करें।

मीन मासिक करियर राशिफल (Pisces Monthly Career Horoscope October 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना सफलता भरा रहेगा। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें सफलता मिलेगी। करियर में जिस क्षेत्र को चुनना चाहते हैं। वह आप को सुगमता से प्राप्त हो होगा। इस महीने परिवार और मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलने से आप अपना मनचाहा काम पूरा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Monthly Finance Horoscope October 2024: कार्यक्षेत्र का होगा विस्तार, दूर होगी आर्थिक तंगी, पढ़ें राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।'