Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 01 To 07 September 2024: नौकरी में मिलेगी सफलता, कारोबार में भी होगा लाभ, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार सितंबर महीने का पहला सप्ताह करियर (Weekly Career Horoscope) की दृष्टि से सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस सप्ताह कई राशि के जातकों को करियर में प्रमोशन मिल सकता है। वहीं कारोबार से जुड़े लोग अपने बिजनेस में निवेश कर सकते हैं। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से सितंबर माह के प्रथम सप्ताह का करियर राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 01 Sep 2024 02:28 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 01 To 07 September 2024: पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 01 September To 07 September 2024: राशिफल के अनुसार सितंबर का प्रथम सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है। वहीं, कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए, 'पंडित हर्षित शर्मा जी' से साप्ताहिक करियर राशिफल जानते हैं।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता मिलने वाली है। मनचाही जॉब मिल सकती है या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह बड़े अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा योग बता रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश ना हो। सफलता मिलने में अभी समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम करने से भाग्योदय होगा।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता है किसी की सलाह पर आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना लें। यह आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यक्षेत्र के चयन में लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह करियर को लेकर आपको मनचाहा कार्य प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा करियर प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को सफलता के योग बनेंगे। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको नई राह मिलेगी। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र के लिए आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेशी यात्रा के योग बन रहे हैं।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह बड़े अधिकारियों से व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी। करियर में इस सप्ताह आपको मनचाहा कार्य मिल सकता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।