Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 02 to 08 June 2024: इन राशियों को परीक्षा में मिलेगी सफलता, मनचाहा मिलेगा करियर

राशिफल के अनुसार 02 जून से 08 जून तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope) के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता मिलने में देरी देखने को मिलेगी तो कुछ राशियों को मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 01 Jun 2024 05:43 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 02 to 08 June 2024 पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 02 to 08 June 2024: राशिफल के अनुसार, 02 जून से 08 जून तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को अधिक परिश्रम के बाद भी सफलता मिलने में देरी देखने को मिलेगी, तो कुछ राशियों को मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं सभी राशियों के लिए यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है, परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। आपके परिश्रम से ही आपको सफलता अर्जित होगी। साथ ही आपको अपने किसी विशेष मित्र के माध्यम से करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Weekly Finance Horoscope 02 to 08 June 2024: बिजनेस में बनेंगे लाभ के योग, कार्यक्षेत्र में होगी वृद्धि, पढ़ें राशिफल

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह कुछ परेशानियों भरा रहेगा। आपको इस सप्ताह करियर के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी इस सप्ताह सफलता मिलने में देरी देखने को मिलेगी।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप कुछ ज्यादा परेशान रह सकते हैं। मनचाही सफलता न मिलने से मन में हीन भावना उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण लाइफ में कोई गलत डिसीजन लेने पर आप मजबूर हो सकते हैं। अच्छा होगा समय का इंतजार करें। भरपूर मेहनत करें। आपको सफलता प्राप्त होगी।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशविरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको सही दिशा मिलने वाली है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है और करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है। उनके सरलतम परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर को यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप जिस फील्ड में कार्य का प्रयास कर रहे हैं। वहां आपको सफलता मिलेगी। आपके सहयोगी आपका मार्गदर्शन करेंगे। यह सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने का है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं उसमे आपको सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए परीक्षा आदि में बैठे छात्रों को सफलता प्राप्त होगी।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, परंतु मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो। अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने करियर के प्रति पूर्ण मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा योग बता रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। इस सप्ताह उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 02 to 08 June 2024: पार्टनर के साथ बन सकता है घूमने का प्लान, जीवन में आएंगी खुशियां, पढ़ें लव राशिफल

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।