Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 05 to 11 May 2024: परीक्षा में प्राप्त होगी सफलता, मनचाही मिलेगी जॉब, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार 05 मई से 11 मई 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी तो वहीं कुछ राशियों को मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 04 May 2024 05:32 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 05 to 11 May 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 05 to 11 May 2024: राशिफल के अनुसार, 05 मई से 11 मई 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी, तो वहीं कुछ राशियों को मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि करियर की दृष्टि सभी राशियों का यह सप्ताह कैसा रहने वाला है?

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा योग बता रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। इस सप्ताह उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 05 to 11 May 2024: मई में इन राशियों को मिल सकता है प्रमोशन, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ उदास और परेशान रह सकते हैं। क्योंकि जिस सफलता की आप उम्मीद कर रहे हैं करियर में वह सफलता मिलना अभी संभव नहीं दिखता। उदास और निराश न हो। परिश्रम करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा। परंतु मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो। अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने करियर के प्रति पूर्ण मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। नए कार्यक्षेत्र के चयन में आपको लाभ के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह करियर को लेकर आपको मनचाहा कार्य प्राप्त हो सकता है।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को इस सप्ताह परीक्षा आदि में प्रयास आपका सफल होगा। साथ ही आपको अपनी मनचाही जॉब मिल सकती है। आपके व्यवहार के हिसाब से आज आपके अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे, जिसका बेनिफिट कार्यक्षेत्र में आपको मिलेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है। उनके परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद होने से आपको किसी विशेष पद से मुक्त किया जा सकता है, जिस कारण आपकी छवि और कार्यक्षेत्र में असर देखने को मिलेगा।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी आपको आपकी इच्छा अनुसार सफलता प्राप्त नहीं होगी। करियर के लिए आपको अत्यधिक प्रयास करना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिल सकती है। परंतु इसके लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। आपके परिश्रम से ही आपको सफलता अर्जित होगी। साथ ही आपको अपने किसी विशेष मित्र के माध्यम से करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 5 to 11 May 2024: इस सप्ताह इन राशियों को मिलेगा अपने पार्टनर का साथ, यहां पढ़िए लव राशिफल

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।