Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 07 To 13 April 2024: इस सप्ताह इन राशियों को मिलेगी प्रमोशन, पढ़िए साप्तहिक राशिफल

राशिफल के अनुसार अप्रैल का आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से मिला-जुला रह सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 06 Apr 2024 06:10 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 07 To 13 April 2024 पढ़िए साप्तहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 07 To 13 April 2024: 07 अप्रैल से 13 अप्रैल 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। आपके कार्य आपके विपरीत जा रहे हैं। हताश और निराश न हो। अपनी मेहनत करते रहें, आगामी समय में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको अपना मनचाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं। अपने वरिष्ठ अधिकारियों से विवाद होने से आपको किसी विशेष पद से मुक्त किया जा सकता है, जिस कारण आपकी छवि और कार्य क्षेत्र में असर देखने को मिलेगा।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र में विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है, उनके सफल परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्यक्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही मनचाहे करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर के लिए आप किसी विशेषज्ञ से मिल सकते हैं। आप करियर में कुछ उलझन महसूस कर रहे हैं, जिस कारण आप डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं कि आपको कौन-सा क्षेत्र चुनना चाहिए। इसलिए किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लें और अत्यधिक परिश्रम करें, सफलता प्राप्त होगी।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए, क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसे पाने में अभी समय लगेगा। प्रयास जारी रखें, हताश और निराश न हों। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर में लाभ के योग बन रहे हैं। आप जिस क्षेत्र के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलेगी। आपको आपकी योग्यता के हिसाब से पद और सम्मान मिल सकता है। साथ ही विदेशी आदि के योग बन रहे हैं।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'