Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 07 to 13 July 2024: इस सप्ताह मेहनत लाएगी रंग, सफल होंगे आपके प्रयास

राशिफल के अनुसार जुलाई का आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता देखने को मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 06 Jul 2024 06:36 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 07 to 13 July 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 07 जुलाई से 13 जुलाई 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपके परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही मनचाहे करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर में इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करने की आवश्यकता है। मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश व निराश न हों, अपने कार्य के प्रति समर्पित रहें।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको विशेष सफलता के योग बनते दिखेंगे। अपने सहयोगियों के माध्यम से आपको अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण मनचाहा करियर चुनने का अवसर मिल सकता है, परंतु साथ ही अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अपने भाग लिया है, तो उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा। साथ ही आपको मनचाहे करियर प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको अपने करियर के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आप जिस प्रकार का कार्य चाहते हैं, उसमें अभी विलंब है। हताश और निराश न हों, मेहनत करते रहें सफलता निश्चित मिलेगी।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए, क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा है। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर में इस सप्ताह आपको सफलता मिलने वाली है। अभी तक आपके प्रयास में आपको उचित परिणाम नहीं मिले, परंतु इस सप्ताह आपका भाग्य आपका भरपूर साथ देगा।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर की दृष्टि से आपको बड़ी सफलता मिलती दिखाई देगी। आपको मनचाही जॉब तो मिलेगी ही, साथ ही आप विदेश आदि की यात्रा भी कर सकते हैं। करियर में सफलता के लिए यह समय आपका अच्छा रहने वाला है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। आपके अंक आपके विपरीत जा रहे हैं, हताश और निराश न हों। अपनी मेहनत करते रहें, आगामी समय में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह निराशा भरा रहेगा। लेकिन आप हताश न हों, मेहनत करते रहें। आगामी समय में आपको आपके काम में सफलता मिलना निश्चित है। डिप्रेशन आदि से दूर रहें, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।