Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 08 to 14 September 2024: अधिक परिश्रम से चमकेगी किस्मत, मिलेगा मनचाहा रोजगार, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार सितंबर महीने का दूसरा सप्ताह करियर (Weekly Career Horoscope) की दृष्टि से सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि के जातक करियर को लेकर चिंता मुक्त हो सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को मनचाहा रोजगार मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से सितंबर माह के दूसरे सप्ताह का करियर राशिफल जानते हैं।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 07 Sep 2024 05:59 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 08 to 14 September 2024: पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 08 September to 14 September 2024: राशिफल के अनुसार सितंबर का दूसरा सप्ताह सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के मुताबिक, इस सप्ताह कुछ राशियों के जातकों को अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को मनचाहा करियर मिलने में देरी का सामना करना पड़ सकता है। आइए पढ़ते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।  

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। हताश और निराश न हो। अभी सफलता मिलने में समय है। अपने क्षेत्र में प्रयास करते रहें। अत्यधिक परिश्रम आपकी किस्मत भाग खोल सकता है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आपको इस सप्ताह करियर  के लिए अत्यधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। अत्यधिक परिश्रम के बाद भी इस सप्ताह सफलता मिलने में देरी देखने को मिलेगी। आप निराश न हो।  

यह भी पढ़ें: Weekly Love Horoscope 08 to 14 September 2024: पार्टनर से मिलेंगी बेहद खुशियां, रिश्ते होंगे मजबूत, पढ़ें राशिफल

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope)

करियर के हिसाब से इस सप्ताह आपको किसी विशिष्ट व्यक्ति की सलाह मशवरा मिल सकता है, जिससे आपको करियर के क्षेत्र में लाभ होगा। आपको सही दिशा मिलने वाली है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपने जिन प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लिया है। उनके सफलतम परिणाम आपको प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा। साथ ही आपको अपना मनचाहा कार्य क्षेत्र मिल सकता है। करियर को लेकर विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आप जिस फील्ड में कार्य करने का विचार बना रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना तय है। यह सप्ताह आपके लिए करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ उदास और परेशान रह सकते हैं, क्योंकि जिस सफलता की आप उम्मीद कर रहे हैं करियर में। वह सफलता मिलना अभी संभव नहीं दिखता। उदास और निराश न हो। परिश्रम करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा, परंतु मनचाही सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश निराश न हो। अच्छे सलाहकार से मिलकर अपने करियर के प्रति पूर्ण मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा योग बता रहा है। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। इस सप्ताह  उस क्षेत्र में आपको सफलता मिलने वाली है। आपको सही मार्गदर्शन की जरूरत है। आप अपने परिश्रम से सफलता प्राप्त करने में सफल होंगे।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। आपने यदि कोई प्रतियोगी परीक्षा में भाग लिया है, तो सफलता आपको मिलने वाली है। आपको आपकी मनचाही जॉब या कार्यक्षेत्र में सम्मानित पद प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope 08 to 14 September: व्यापार में मिलेगा नया मार्ग, धन का होगा लाभ, पढ़ें राशिफल


अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।