Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Weekly Career Horoscope 09 to 15 June 2024: इस सप्ताह मेहनत लाएगी रंग, सफल होंगे आपके प्रयास, पढ़िए करियर राशिफल

राशिफल के अनुसार जून का आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 08 Jun 2024 06:08 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 09 to 15 June 2024 पढ़िए साप्ताहिक राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 09 to 15 June 2024: 09 से 15 जून 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। आपके अंक आपके विपरीत जा रहे हैं, लेकिन हताश और निराश न हों। अपनी मेहनत करते रहें, आगामी समय में आपको बड़ी सफलता मिलने वाली है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपके द्वारा किया गया परिश्रम इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता दिला सकता है। साथ ही कार्यक्षेत्र के लिए विदेश जाने के योग बन सकते हैं।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपका परिश्रम का परिणाम इस सप्ताह आपको मिल सकता है। साथ ही मनचाहे करियर में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए कार्य की योजना भी आपके मन में आ सकती है।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका मनचाहा करियर आपको प्राप्त होगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क में आने से विशिष्ट पद से आप सम्मानित हो सकते हैं।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करना चाहिए, क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको अपने करियर के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आप जिस प्रकार का कार्य चाहते हैं, उसमें अभी विलंब है। हताश और निराश न हो, मेहनत करते रहें, सफलता निश्चित मिलेगी।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। आप जिस फील्ड में कार्य करने का विचार बना रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलना तय है। यह सप्ताह आपके लिए करियर की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह अभी आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आपको मनचाही सफलता प्राप्त करने में अभी समय है। हताश और निराश न हो।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता है आप किसी की सलाह पर अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना लें। यह आपके लिए लाभदायक भी रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी। करियर में इस सप्ताह आपको आपका मन चाहा कार्य मिल सकता है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर आप इस सप्ताह चिंता से मुक्त हो सकते हैं, क्योंकि इस सप्ताह आपका मनचाहा कार्य आपको प्राप्त हो सकता है। आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको सफलता मिलेगी।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।