Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 12 To 18 May 2024: इस सप्ताह मिल सकता है मनचाहा करियर, पढ़िए साप्ताहिक राशिफल

राशिफल की मानें तो 12 मई से 18 मई 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है तो वहीं कुछ राशियों को करियर में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 11 May 2024 06:42 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 12 To 18 May 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 12 To 18 May 2024: राशिफल के अनुसार मई का आने वाला सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रह सकता है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है, तो वहीं, कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपको अपने से बड़े अधिकारियों व्यवहार अच्छा रखना होगा। खासकर वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता मिलने के योग हैं।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है तथा करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर के लिए प्रयास कर रहे, जातकों को सफलता के योग बनेंगे। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको नई राह मिलेगी। साथ ही अपने कार्यक्षेत्र के लिए आपको विदेश आदि की यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह कर्क राशि वाले करियर के लिए जो व्यक्ति प्रयासरत हैं, उन्हें सफलता हासिल होने में अभी समय लगेगा। इस सप्ताह अपने से बड़े अधिकारी से वाद-विवाद से आप बचें, नहीं तो आपको करियर में खासा नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

यह सप्ताह स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत समय से चले आ रहे हैं, खराब स्वास्थ्य से आपको निजात मिलेगी। साथ ही आप स्वास्थ्य में काफी लाभ महसूस करेंगे। इस सप्ताह अपने खानपान पर भी विशेष ध्यान रखें, मौसमी समय का ध्यान रखें।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसमी बीमारियों के चलते आप और आपका परिवार परेशान रह सकता है। जिस कारण धन खर्च होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में भी इस सप्ताह है। आपको परेशानी महसूस होगी।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने बाला है। अपने मित्रों के सहयोग से आपको करियर में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आपका आर्थिक परिश्रम इस सप्ताह आपको सफलता दिला सकता है। आपको मनचाहा रोजगार प्राप्त होगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है, परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी। विरोधी वर्ग आपका होता हुआ कार्य कर सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे आर्थिक तौर से कुछ परेशानियां आपके सामने नजर आएंगे, जिससे आपका बनता काम बिगड़ सकता है।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका परिश्रम इस सप्ताह एक सफल होगा। आपको कोई अच्छी नौकरी प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह अपने लोगों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होने से आपको करियर के क्षेत्र में काफी मदद मिलेगी और आप सफल होंगे।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप कुछ परेशानियों से जूझ सकते हैं। अपनी शिक्षा आदि के लिए आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। साथी करियर के लिए जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा फल मिलना इस सप्ताह कठिन है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'