Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 13 to 19 October 2024: रंग लाएगी मेहनत, मिलेगा मनचाहा करियर

राशिफल के अनुसार अक्टूबर का नया सप्ताह सभी राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को अपनी मेहनत के कारण कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का भी सामना करना पड़ेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 12 Oct 2024 07:32 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 13 to 19 October 2024 पढ़ें साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 13 to 19 October 2024: राशिफल के अनुसार, 13 अक्टूबर से 19 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है, तो वहीं कुछ राशियों को करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको मनचाही करियर में सफलता प्राप्त होगी। आपका व्यवहार वह आपके ज्ञान से इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिल सकती है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के हिसाब से यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। जिस परीक्षा के लिए आप तैयारी कर रहे हैं, उसने आपको सफलता मिलेगी। या फिर जिस क्षेत्र में जाने के लिए आप मन में सोच रहे हैं, उस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए आपको विशेष मार्गदर्शन मिलेगा। जिससे आपको करियर में सफलता मिलेगी।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर के लिए आप किसी विशेषज्ञ से मिल सकते हैं। आप करियर में कुछ उलझन महसूस कर रहे हैं, जिस कारण आप डिसीजन नहीं ले पा रहे हैं कि आपको कौन-सा क्षेत्र चुनना चाहिए। इसलिए किसी विशेष व्यक्ति से सलाह लें। अत्यधिक परिश्रम करके सफलता प्राप्त होगी।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए प्रयास कर रहे जातकों को यह सप्ताह अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। आप अपने परिश्रम से अपना भाग्य बदल सकते हैं। इस सप्ताह आपको मनचाहा जॉब का ऑफर मिल सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में वाणी पर संयम रखें, नहीं तो आपका अपने अधिकारियों से मतभेद बढ़ सकता है। जिसका असर आपके जॉब पर भी पड़ सकता है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलने में अभी समय लगेगा। हताश न हो और अपने प्रयास जारी रखें।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझ सकते हैं। आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे, जिस कारण आपका मन विचलित हो सकता है। आपका कार्यक्षेत्र बदल सकता है, परंतु करियर में इस सप्ताह सफलता मिलने में कुछ शंका बनी रहेगी। विरोधी वर्ग आपका होता हुआ कार्य बिगाड़ सकते हैं।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

आपके लिए करियर को लेकर यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आप जिस क्षेत्र में आप प्रयास कर रहे हैं, उसमें सफलता मिलना अभी मुश्किल है। लेकिन हिम्मत न हारे और कोशिश करते रहें।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह करियर को लेकर आप उलझन में रहेंगे। कई ऑप्शन आने के कारण आप करियर को चुनने में कन्फ्यूजन हो सकते हैं। मन थोड़ा अशांत रहेगा। इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद ले सकते हैं।

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सफलता आपके हाथ लग सकती है। आपका व्यवहार आपके करियर में बहुत सपोर्ट करेगा।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा, परंतु अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। साथ ही आपका मनपसंद कार्यक्षेत्र आपको मिल सकता है। अपने अधिकारी वर्ग के साथ मधुर संबंध रखने से इस सप्ताह आपको आपके कार्य में सफलता मिलती दिखेगी। आपके अधिकारी वर्ग आपके प्रति सौम्या भाव रखेंगे, आपको पदोन्नति आदि मिल सकती है।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह है आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं, उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा, कार्य के प्रति आप समर्पित रहेंगे।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।