Move to Jagran APP

Weekly Career Horoscope 14 to 20 April 2024: इस सप्ताह इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता, पढ़ें राशिफल

राशिफल के अनुसार 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार इस सप्ताह में कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है तो वहीं कुछ राशियों को करियर को लेकर अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

By Jagran News Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 13 Apr 2024 05:57 PM (IST)
Hero Image
Weekly Career Horoscope 14 to 20 April 2024 पढ़िए साप्ताहिक करियर राशिफल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Weekly Career Horoscope 14 to 20 April 2024: राशिफल के अनुसार, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए करियर की दृष्टि से अधिक महत्वपूर्ण रहेगा। साप्ताहिक करियर राशिफल के अनुसार, इस सप्ताह कुछ राशियों को करियर में शानदार सफलता मिलेगी, तो वहीं कुछ राशियों को करियर को लेकर अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं साप्ताहिक करियर राशिफल।

मेष साप्ताहिक करियर राशिफल (Aries Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको बड़ी सफलता मिलने की आशा नहीं करनी चाहिए। क्योंकि भाग्य इस समय आपका साथ नहीं दे रहा है, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका काम बन सकता है।

वृषभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Taurus Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अभी और इंतजार करना पड़ेगा। आप जिस सफलता के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसे पाने में अभी समय लगेगा। प्रयास जारी रखें। हताश और निराश न हो। आपकी मेहनत का परिणाम जल्द ही आपको प्राप्त होगा।

मिथुन साप्ताहिक करियर राशिफल (Gemini Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी। करियर में इस सप्ताह आपको आपका मनचाहा कार्य मिल सकता है।

कर्क साप्ताहिक करियर राशिफल (Cancer Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर प्रयास कर रहे लोगों को इस सप्ताह शानदार सफलता मिलेगी। करियर में इस सप्ताह आपको आपका मनचाहा कार्य मिल सकता है।

सिंह साप्ताहिक करियर राशिफल (Leo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आपको अत्यधिक परिश्रम करना होगा। फिर भी मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। यह सप्ताह आपका परिश्रम से भरा रहेगा।

कन्या साप्ताहिक करियर राशिफल (Virgo Weekly Career Horoscope 2024)

करियर की दृष्टि से यह सप्ताह कोई नई उम्मीद लेकर आने वाला है। हो सकता आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का विचार बना ले। किसी की सलाह पर और यह आपके लिए लाभदायक भी रहेगा।

तुला साप्ताहिक करियर राशिफल (Libra Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मन चाहा करियर मिल सकता है। करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक साप्ताहिक करियर राशिफल (Scorpio Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

 

धनु साप्ताहिक करियर राशिफल (Sagittarius Weekly Career Horoscope 2024)

करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपको आपका मनचाहा करियर मिल सकता है और करियर संबंधी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

मकर साप्ताहिक करियर राशिफल (Capricorn Weekly Career Horoscope 2024)

यह सप्ताह करियर की दृष्टि से नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आप जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलना इस सप्ताह मुश्किल लगता है। साथ ही स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। इस सप्ताह आपको अपने सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक करियर राशिफल (Aquarius Weekly Career Horoscope 2024)

इस सप्ताह आपको अपने करियर के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आप जिस प्रकार का कार्य चाहते हैं। उसमें अभी विलंब है। हताश और निराश न हो। मेहनत करते रहें। सफलता निश्चित मिलेगी।

मीन साप्ताहिक करियर राशिफल (Pisces Weekly Career Horoscope 2024)

करियर को लेकर इस सप्ताह आप भाग्यशाली साबित होंगे। आप जिस क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। उसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही कार्य के संबंध में विदेश यात्रा आदि का योग बन सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। बेकार के प्रति आप समर्पित रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: रामनवमी पर रामलला का ऐसे होगा सूर्य अभिषेक, भव्य होगा नजारा

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।